19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यक्या नीतीश कुमार बनेंगे PM? JDU छोड़ने वाले RCP सिंह बोले- '7...

क्या नीतीश कुमार बनेंगे PM? JDU छोड़ने वाले RCP सिंह बोले- ‘7 जनम में नहीं’

Published on

पटना,

बिहार की राजनीति में एक बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली है. नौकरशाह से राजनेता बने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दायां हाथ माने जाने वाले आरसीपी अब सीएम नीतीश और जदयू पर जमकर जुबानी तीर छोड़ रहे हैं. इतना ही नहीं, पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने जेडीयू को डूबता हुआ जहाज तक कह डाला.

आरसीपी सिंह ने कहा कि मेरी छवि खराब करने के लिए मुझ पर अकूत संपत्ति अर्जित करने का झूठा आरोप लगाया गया. पार्टी में कुछ नहीं बचा है. वो (JDU) एक डूबता हुआ जहाज है. हमसे चिढ़ है तो हमसे निपटो, हमारे पास विकल्प खुले हुए हैं. वहीं जब आरसीपी सिंह से पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे? इस सवाल पर उन्होंने टो टूक जवाब देते हुए कहा, “7 जनम में नहीं बनेंगे, इस जनम की बात तो छोड़ दो.”

भ्रष्टाचार के लगे थे आरोप
बता दें कि आरसीपी सिंह पर भ्रष्टाचार कर अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे थे. 2013 और 2022 के बीच उन पर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था और जवाब देने को कहा था. उन पर नालंदा के दो प्रखंडों में खरीदी गई 40 बीघा जमीन को लेकर भी सवाल उठाए गए थे. साथ ही उन पर अपनी पत्नी और अन्य लोगों के नाम से भी संपत्ति खरीदने के आरोप लगे थे.

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल से देने पड़ा था इस्तीफा
हाल ही में जेडीयू ने आरसीपी सिंह को फिर से राज्यसभा भेजने से मना कर दिया था. जिसके चलते उन्हें मोदी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा. इसके बाद जब वह पटना पहुंचे तो उन्होंने कहा था कि वह शांत नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा था कि मैं जमीन का आदमी हूं, संगठन का आदमी हूं और संगठन में काम करूंगा.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...