5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुम्हारे पूजा स्थलों पर खून बहाएंगे... ISKP ने अब भारत को धमकाया,...

तुम्हारे पूजा स्थलों पर खून बहाएंगे… ISKP ने अब भारत को धमकाया, इस्लाम का दिया हवाला

Published on

काबुल

इस्लामिक स्टेट खुरसान (ISIS-K) ने रूस पर भीषण हमला करने के बाद अब भारत को धमकी दी है। इस्लामिक स्टेट ने वॉयस ऑफ खुरसान मैगजीन के नए एडिशन में ‘द इस्लामिक स्टेट विल एंड्योर’ शीर्षक से एक लेख है। इस लेख में आईएसकेपी को खत्म करने के तालिबान के दावों का मजाक उड़ाया गया है। इसमें तर्क दिया गया है कि अफगानिस्तान से आईएसकेपी ने ईरान की सड़कों को खून के रंग में रंग दिया। दावा किया कि इस्लामिक राज्य, खासकर खुरसान में और अधिक मजबूत होता जा रहा है। इसमें धमकी दी गई है कि, “जल्द ही दुनिया के सभी काफिरों और इस्लामी देशों में उनकी कठपुतलियों को दुनिया के हर कोने में मुसलमानों पर किए गए अत्याचारों की कीमत चुकानी पड़ेगी।”

आईएसकेपी ने भारत को लेकर क्या लिखा
इसी मैगजीन में “द स्पाइडर हाउस” शीर्षक वाले एक लेख में आईएसकेपी ने “काफिरों” को चेतावनी दी है कि तालिबान और अन्य पश्चिम समर्थक कठपुतली इस्लामी देश उनकी रक्षा नहीं करेंगे। ISKP ने इन संरक्षकों को जल्द ही हराने और यूरोप, अमेरिका, रूस, चीन, भारत और ईरान तक पहुंचने की धमकी दी। एक अन्य लेख “द इंडियन किंग्स एंड तालिबान सर्वेंट्स” में तालिबान के साथ भारत के संबंधों को संबोधित करते हुए, आईएसकेपी ने चेतावनी दी कि उनके लड़ाके भारतीय पूजा स्थलों में खून बहाएंगे। अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हालिया हवाई हमलों के संबंध में आईएसकेपी ने एक अलग लेख में नागरिक मौतों के लिए त्वरित प्रतिशोध का वादा किया है।

ईएसकेपी ने मॉस्को में किया था हमला
आईएसकेपी ने ही शुक्रवार को मॉस्को के पास एक कॉन्सर्ट हॉल पर हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में अब तक 143 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मौत का आंकड़ा और जल्दी बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि आईएसकेपी सीरिया में राष्ट्रपति बसर अल असद को लेकर रूस के समर्थन से नाराज था। रूसी सेना ने सीरिया में आईसआईएस के खिलाफ कई ठिकानों पहल हमले भी किए हैं। अब आईएसकेपी उन हमलों का बदला लेने का दावा कर रहा है। हालांकि, रूस का दावा है कि इस हमले की प्लानिंग यूक्रेन में रची गई, जिसे सीआईए का भी समर्थन हासिल था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...