13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयचुनावों से पहले क्या फिर गरमाएगा कालेधन का मुद्दा? पनामा पेपर्स लीक...

चुनावों से पहले क्या फिर गरमाएगा कालेधन का मुद्दा? पनामा पेपर्स लीक पर भारत को मिल गया है मदद का भरोसा

Published on

नई दिल्ली

क्या पनामा पेपर्स का जिन्न फिर से बाहर निकलेगा? 2016 में सामने आए इस खुलासे ने भारत समेत दुनिया के कई देशों को हिलाकर रख दिया था। भारत के भी कई बड़े नाम इस खुलासे में सामने आए थे। पनामा पेपर्स खुलासे में वैसे लोगों, कंपनियों के नाम सामने आए थे, जिनका गुप्त विदेशी अकाउंट या कंपनियां थीं। भारत के कई मशहूर और बिजनेसमैन का नाम इसमें सामने आया था। अब पनामा ने कहा कि वह 2016 के इस मामले की जांच में भारत की मदद करने को तैयार है।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में पनामा की विदेश मंत्री जूनाइमा ट्यूने ने कहा कि पनामा भारत को जानकारी देने के लिए तैयार है और इसके लिए भारतीय अधिकारियों को बताया भी गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय अधिकारियों को वित्तीय व्यवस्था में पारदर्शिता को लेकर जानकारी दी गई है। उन्होंने भारत की कालेधन के खिलाफ संघर्ष की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस बारे में भारतीय समकक्ष एस जयशंकर को भी इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि पनामा की तरफ से भारत को पहली उच्च स्तरीय आश्वासन पनामा पेपर्स मामले में दिया गया है। भारत को पनामा पेपर्स लीक और पैराडाइज पेपर्स लीक में कुल 20 हजार 353 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति के बारे में जानकारी मिली थी।

भारतीय मूल की तेवने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में बतौर विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुई थीं। वो भारत में आयोजित ग्लोबल साउथ सम्मेलन में भी शामिल हुई थीं। मनी लॉन्ड्रिंग पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था FATF ने पनामा को अपनी मॉनिटरिंग लिस्ट में रखा है। यह अंतरराष्ट्रीय संस्था पनामा से विदेशी टैक्स अपराध मामले में कार्रवाई करने के लिए प्रभावकारी तंत्र बनाने की मांग करता रहा है।

तेनवे ने हालांकि कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय यह समझेगी कि पनामा का FATF लिस्ट में होना किसी के लिए भी ठीक नहीं है। जिस तरीके से पनामा पेपर्स लीक मामले में हमारे देश को निशाना बनाया गया ये नाइंसाफी थी। आज मैं ये गर्व के साथ ये कह सकती हूं कि पनामा दूसरे देशों की तुलना में इस मामले में ज्यादा पारदर्शी है।

गौरतलब है कि 2016 में हुए पनामा पेपर्स लीक का खुलासा खोजी पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय गठबंधन इंटरनैशनल कंसोर्सियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आईसीआईजे) ने किया था। संस्था की वेबसाइट पर उन भारतीय कंपनियों की पहचान और पता तक सार्वजनिक किए गए थे। हालांकि संस्था ने कहा था कि उनका ये नहीं कहना है कि जिसका भी नाम इसमें आया है, उन्होंने कोई कानून तोड़ा है या गलत व्यवहार किया है। भारत सरकार ने इस खुलासे के बाद एक जांच दल का गठन किया था।

Latest articles

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: एमपी के 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में...

इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, चार की मौत

भोपाल। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें...

सोशल मीडिया फ्रेंड ने होटल में बुलाकर की ज्यादती, शादी का झांसा देकर मुकरा आरोपी

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सोशल मीडिया फ्रेंड...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...