3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यबंगाल में स्टूडेंट को थप्पड़ मारने पर महिला टीचर को निर्वस्त्र कर...

बंगाल में स्टूडेंट को थप्पड़ मारने पर महिला टीचर को निर्वस्त्र कर मारपीट, अब तक 4 गिरफ्तार

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में एक महिला स्कूल टीचर को निर्वस्त्र करके मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि अल्पसंख्यक समुदाय की छात्रा के परिजनों ने टीचर के कॉमन रूम में घुसकर महिला टीचर के साथ अभद्रता की और उनके कपड़े उतारकर मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टीचर ने गुरुवार को क्लास न अटेंड करने पर छात्रा को थप्पड़ मारा था।

घटना दक्षिण दिनाजपुर जिला स्थित त्रिमोहिनी प्रताप चंद्र हाई स्कूल की है। यहां एक महिला टीचर ने क्लास न अटेंड करने पर अल्पसंख्यक समुदाय की छात्रा को थप्पड़ मारा था। इसके विरोध में छात्रा के परिजन शुक्रवार को स्कूल में आ धमके। उन्होंने हेडमास्टर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद वे टीचर के कॉमन रूम में गए और महिला टीचर के साथ मारपीट की।

चार आरोपियों की गिरफ्तारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम स्कूल पहुंची। बाद में स्कूल टीचरों के ब्लॉक एडमिनिस्ट्रेशन ने सुरक्षा का आश्वासन देकर स्थित को शांत कराया। पुलिस ने स्कूल अथॉरिटी की तरफ से दर्ज शिकायत के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया।

खबर के मुताबिक, कक्षा 9 की अल्पसंख्यक समाज की लड़की को टीचर ने डांटा था जिसके बाद गुस्साए लोगों ने स्कूल में घुस गए और टीचर ने अभद्रता की। विरोध करने पर महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई की। मामले में 35 के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है और 4 गिरफ्तार हो चुके हैं।एसपी दक्षिण दिनाजपुर राहुल डे ने कहा, ‘हमें 24 जुलाई को मामले की शिकायत मिली है। चार आरोपी उसी दिन गिरफ्तार हो चुके हैं। मामले की जांच जारी है।’

घटना को लेकर राजनीति
इस घटना के बाद राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी सांसद और प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने टीचर के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘लड़की के परिवार ने दो सौ लोगों के साथ मिलकर स्कूल पर हमला बोला और पुलिस के पास केस दर्ज करने का साहस नहीं है। जब स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर सड़कें जाम की, तब पुलिस ने 35 नामजदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।’

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...