12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जा रही महिलाएं हो जाएं सावधान!...

महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जा रही महिलाएं हो जाएं सावधान! वीडियोज का हो रहा गलत इस्तेमाल

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में अबतक 55 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। 19 फरवरी को शाम 4 बजे तक 93 लाख से ज्यादा श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इस तरह रोजाना लाखों-करोड़ों की तादाद में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। वहीं अगर आप संगम स्नान करने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। खासकर अगर आप महिला है, तो बिल्कुल सावधान हो जाइए। क्योंकि कैमरों की शक्ल में कुछ अराजकतत्व आपके नहाते वक्त की फ़ोटो और वीडियो बनाकर उसका गलत इस्तेमाल करने की फिराक में हैं। यूपी पुलिस ने ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि महाकुंभ में नारी के मान-सम्मान की रक्षा करने में बीजेपी सरकार विफल रही है।

महिलाओं की तस्वीरों और वीडियोज का गलत इस्तेमाल
दरअसल महाकुंभ में संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में बच्चियां और महिलाएं पहुंच रही है। एक खबर के जरिये दावा किया जा रहा है कि कुछ अराजकतत्व महाकुंभ में स्नान करने पहुंची महिलाओं की तस्वीरें खींच रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। साथ ही उन तस्वीरों को बेच भी रहे हैं। महिलाओं के नहाने से लेकर कपड़े बदलने तक के फोटो और वीडियो बनाये जाने का दावा किया गया है।

मामले पर क्या बोली यूपी पुलिस
बताया जा रहा है कि इस तरह के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया और टेलीग्राम पर साझा किए गए हैं। इसके साथ ही कुछ तस्वीरों को अन्य आपत्तिजनक कंटेंट बेचने के लिए टीजर के रूप में भी इस्तेमाल किया गया है। वहीं कुंभ के नाम से जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किये जा रहे कई वीडियो और फ़ोटो पुराने बताये जा रहे हैं। ये ना कुंभ के हैं और ना ही प्रयागराज के, लेकिन फिर कुछ अराजक इन्हें कुंभ का बताकर वायरल कर रहे हैं। फिलहाल इस अति गंभीर मामले का यूपी पुलिस ने संज्ञान ले लिया है। प्रयागराज महाकुंभ मेला के डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि ऐसे सोशल मीडिया प्रोफाइल और टेलीग्राम ग्रुपों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला
वहीं इस मामले पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हमला बोलते हुए कहा कि ये एक अति अशोभनीय और संवेदनशील मामला है कि महाकुंभ में नारी के मान-सम्मान की रक्षा करने में BJP सरकार विफल रही है। महाकुंभ में पुण्य कमाने आई स्त्री शक्ति की तस्वीरों के सरेआम बेचे जाने के समाचार पर श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। नारी की गरिमा की सुरक्षा करना सरकार का कर्तव्य है, क्या सरकार इस ऑनलाइन बिक्री से जीएसटी कमाकर इस गोरखधंधे की हिस्सेदारी नहीं बन रही है। यूपी और राष्ट्रीय महिला आयोग तुंरत संज्ञान लेकर सक्रिय हो और समस्त उत्तरदायी लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई हो।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...