15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिमहिलाओं के खाते में नहीं आए 2500 रुपये, पीएम मोदी की एक...

महिलाओं के खाते में नहीं आए 2500 रुपये, पीएम मोदी की एक और गारंटी जुमला निकली… आतिशी का तगड़ा अटैक

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने मौजूदा बीजेपी सरकार पर अटैक किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की राशि उनके अकाउंट में आने लगेगी। हालांकि, दिल्ली की बीजेपी सरकार के कारण पीएम मोदी की एक और गारंटी जुमला निकली। 8 मार्च को महिलाओं के खातों में नहीं आए 2500 रुपये।

आतिशी बोलीं- खोदा पहाड़, निकली चुहिया
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था- महिला दिवस पर दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपये आएंगे। कहा था- ये मोदी की गारंटी है! आज 8 मार्च है। न खाते में पैसे आए, न रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ, सिर्फ 4 सदस्यीय कमिटी मिली। यानी खोदा पहाड़, निकली चुहिया। क्या यही थी मोदी जी की गारंटी?

‘दिल्ली की महिलाएं 2500 रुपये आने का इंतजार कर रहीं…’
आतिशी ने कहा कि बीजेपी की दिल्ली सरकार ने साबित कर दिया कि पीएम मोदी की गारंटी जुमला थी, उन्होंने महिलाओं से झूठ बोला। बीजेपी ने साबित कर दिया कि, ये बस शुरुआत है इनके संकल्प पत्र के सभी वादे भी ऐसे ही झूठे साबित होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाएं अपने खातों में 2,500 रुपये आने का इंतजार कर रही थीं। इस बीच, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली मंत्रिमंडल ने महिला समृद्धि योजना के क्रियान्वयन के लिए 5,100 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दे दी है।

पीएम मोदी की गारंटी जुमला थी- आतिशी
आतिशी ने इस पर भी रिएक्ट करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ मार्च तक सभी महिलाओं को 2,500 रुपये देने का वादा किया था। यह अभी तक नहीं मिला है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के घोषणापत्र में महिला समृद्धि योजना प्रमुख चुनावी वादों में से एक थी। इस योजना के तहत राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली की महिलाएं आज इसका इंतजार कर रही हैं।

कब आएंगे अकाउंट में 2500 रुपये, आतिशी का सवाल
आतिशी ने कहा कि दिल्ली की सभी महिलाएं आज अपने फोन पर टकटकी लगाए बैठी थीं। कब उनके फोन की घंटी बजेगी। कब ढाई हजार रुपये की राशि उनके अकाउंट में आएंगे। वो अपने बैंक खातों में पैसे जमा होने के संदेश का इंतजार कर रहीं। हालांकि, उन्हें चार लोगों की कमिटी मिली। यह तो खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली बात हो गई।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...