13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यUP : वाह बेटे मौज कर दी! नशे में बहके दूल्हे ने...

UP : वाह बेटे मौज कर दी! नशे में बहके दूल्हे ने सहेली को पहना दी वरमाला, देखती रह गई दुल्हन फिर..

Published on

बरेली:

उत्तर प्रदेश में बरेली जिला नवाबगंज तहसील स्थित क्योलड़िया ग्राम में पहुंची बारात में हंगामा हो गया। नशे में धुत दूल्हे में दुल्हन की जगह उसकी सहेली को वरमाला पहना दी। इसके बाद दोनों पक्ष में खूब मारपीट हुई। शादी कैंसिल हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दूल्हा शांति भंग में पकड़ लिया और बारात वापस हो गई।

नवाबगंज तहसील स्थित क्योलड़िया ग्राम में शनिवार शाम बरखेड़ा से एक बारात आई। सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच दूल्हा के दोस्तों ने उसे खूब शराब पिला दी। जिससे वह लड़खड़ा गया। मंच पर आधी रात में वरमाला कार्यक्रम हुआ। दुल्हन ने वरमाला डाल दी। जब नंबर दूल्हे का आया तब नशे में चूर दूल्हा के समझ में नहीं आ रहा क्या किया जाए। दुल्हन सजी हुई मंच पर खड़ी थी उसके साथ ही एक अन्य सजी लड़की भी थी। दूल्हे को कुछ समझ नहीं आया।

उसने नशे में लड़खड़ाते हुए दुल्हन की सहेली के गले में वरमाला डाल दी। फिर क्या था फिर क्या था, हंगामा हो गया। लड़की ने गुस्सा कर दूल्हे के थप्पड़ मारा और मंच से उतर गई। उसने कहा वह नशेबाज से शादी नहीं करूंगी। इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। बारात का खाना खराब हो गया। कुर्सियां चलने लगी।

दूसरे दिन रविवार मामला पुलिस में पहुंचा। पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दूल्हा पकड़ लिया। पुलिस में शराब पिलाने वाले व्यक्ति को भी पकड़ा है। बरातियों को बैरंग वापस होना पड़ा। दिनभर पंचायत चली लेकिन लड़की और लड़की पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया है।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...