18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeखेलवाह वार्नर, आप अनोखे हो... 100वें टेस्ट में दोहरा शतक, कोई नहीं...

वाह वार्नर, आप अनोखे हो… 100वें टेस्ट में दोहरा शतक, कोई नहीं दूर-दूर तक

Published on

मेलबर्न

ऑस्ट्रेलियाई स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर ने क्रिकेट जगत में इतिहास रचते हुए एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेला, जिसमें दोहरा शतक जड़ दिया है. मगर इसी दौरान वॉर्नर ने जोरदार अंदाज में जश्न मनाया और चोटिल हो गए. इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा.

इससे पहले वॉर्नर ने वनडे क्रिकेट में भी अपने 100वें मैच में शतक जमाया था. इस तरह डेविड वॉर्नर अपने करियर के 100वें वनडे और 100वें टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले यह उपलब्धि वेस्टइंडीज के ओपनर गॉर्डन ग्रीनिज ने हासिल की थी.

वॉर्नर ने बनाया क्रिकेट में यह बड़ा रिकॉर्ड
पूर्व कैरेबियन प्लेयर ने अपने करियर में 100वें वनडे और 100वें टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे. उनके बाद अब वॉर्नर ने यह उपलब्धि हासिल की है. बता दें कि इससे पहले वॉर्नर ने 28 सितंबर 2017 को अपने 100वें वनडे में शतक जमाया था. यह मैच टीम इंडिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेला गया था, जिसमें वॉर्नर ने 124 रनों की पारी खेली थी.

अब वॉर्नर ने अपने करियर के 100वें टेस्ट में शतक जमाते हुए यह रिकॉर्ड कायम किया है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में वॉर्नर ने दोहरा शतक जमाया है. उन्होंने 254 बॉल पर 200 रनों की पारी खेली. इस दौरान वॉर्नर ने दो छक्के और 16 चौके लगाए.

जश्न मनाने में चोटिल हुए वॉर्नर
वॉर्नर जब 196 रन पर थे, तो उन्होंने चौका लगाकर अपने 200 रन पूरे किए. इसके बाद उन्होंने हवा में छलांग लगाकर जश्न मनाया. मगर इसी दौरान जमीन पर आते समय उनका बायां पैर चोटिल हो गया. उस चोट के कारण उन्हें रिटायर्ड होना पड़ा. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर के 100वें मैच में शतक जमाने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए हैं. इसमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग अकेले प्लेयर रहे हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया है. पोंटिंग यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...