15.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराष्ट्रीयरेसलर्स का इंडिया गेट तक पैदल मार्च, बृजभूषण के 'तीन पति-तीन पत्नी'...

रेसलर्स का इंडिया गेट तक पैदल मार्च, बृजभूषण के ‘तीन पति-तीन पत्नी’ बयान पर बजरंग का पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन को मंगलवार को एक महीना पूरा हो गया. 23 अप्रैल से जारी यह प्रदर्शन अब जंतर मंतर से निकलकर इंडिया गेट तक पहुंच गया है. लेकिन इस बीच बृजभूषण लगातार विवादित बयान दे रहे हैं. छुआछूत के बयान के बाद अब बृजभूषण ने महिला पहलवान विनेश फोगाट को मंथरा तक कह दिया है, जिसका बजंरग पूनिया ने माकूल जवाब दिया है.

दरअसल बृजभूषण ने महाराणा प्रताप की जयंती समारोह पर मऊ में एक कार्यक्रम में विनेश फोगाट की तुलना मंथरा से करते हुए कहा था कि जैसे मंथरा ने और कैकेई ने कुछ रोल प्ले किया था, वैसे ही विनेश फोगाट मेरे लिए मंथरा बनकर आई हैं. पहली बार हजारों पहलवान थे. इस बार तीन पति, तीन पत्नी, सातवां कोई नहीं. लेकिन जैसे आज हम मंथरा को धन्यवाद देते हैं, कैकेई को धन्यवाद देते हैं, उसी तरह कुछ दिन के बाद हम विनेश फोगाट को भी धन्यवाद देंगे, जब इसका पूरा का पूरा परिणाम आ जाएगा.

बजरंग पूनिया का पलटवार
बृजभूषण के इस विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बजरंग पूनिया ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि यह कुछ पति-पत्नियों का प्रदर्शन नहीं है बल्कि यह देश के हजारों पहलवानों का विरोध प्रदर्शन है. बृजभूषण आज खुद देखेंगे कि देशभर से कितने पहलवान कैंडल मार्च में हमारा साथ देते हैं.

पहलवानों के नार्को टेस्ट कराने के बृजभूषण के चैलेंज पर पूनिया ने कहा कि भारत का कानून महिला शिकायतकर्ताओं का नार्को टेस्ट कराए जाने की अनुमति नहीं देता. लेकिन अगर सुप्रीम कोर्ट नार्को टेस्ट कराने को कहेगा तो हम कराएंगे. पूनिया ने कहा कि बृजभूषण कोई हीरो नहीं है. वह इस तरह की टिप्पणियों से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. बता दें कि बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवान मंगलवार को जंतर मंतर से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाल रहे हैं. पहलवानों के इस प्रदर्शन को बृजभूषण कुछ पति-पत्नियों के दिमाग की उपज बता चुके हैं.

इस बीच पहलवानों के कैंडल मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मार्छ में लगभग 500 प्रदर्शनकारी शामिल हो सकते हैं. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को इंडिया गेट तक पहुंचाने के लिए वाहनों का इंतजाम किया है. पुलिस ने जंतर मंतर पर कैंडल मार्च के लिए प्रदर्शनकारियों को ना तो आधिकारिक अनुमति दी थी और ना ही इससे इनकार किया था.

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने एक महीने से जारी पहलवानों के इस प्रदर्शन पर कहा था कि ये मुकदमा छुआछूत का है. सही छुआ, या गलत छुआ. छुआछूत का रोग लेकर देवियां (महिला पहलवान) आ गई हैं. इस बयान पर पलटवार करते हुए विनेश फोगाट ने कहा था कि उनके घर में भी मां-बेटियां और महिलाएं हैं.

मालूम हो कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई. वहीं, महिला पहलवान विनेश फोगाट का कहना है कि हमने 28 मई को नए संसद भवन के सामने महिलाओं की महापंचायत करने का फैसला किया है.

23 अप्रैल से धरने पर पहलवान
विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत तमाम पहलवान जंतर मंतर पर 23 अप्रैल से धरना दे रहे हैं. इससे पहले 18 जनवरी को पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था. तब पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह और कोच पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न, अभद्रता, क्षेत्रवाद जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि, खेल मंत्रालय के दखल के बाद पहलवानों ने अपना धरना खत्म कर दिया था. तब खेल मंत्रालय ने पहलवानों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया था. अब तीन महीने बाद पहलवान फिर धरना दे रहे हैं. पहलवानों ने अब कमेटी पर ही सवाल खड़े किए हैं. साथ ही बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग की है.

अब नार्को टेस्ट पर पहुंची बात
पहलवानों ने बृजभूषण सिंह का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है. इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ”मैं अपना नार्को टेस्ट, पॉलिग्राफी टेस्ट या लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं. लेकिन मेरी शर्त है कि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का भी नार्को टेस्ट हो. अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिये तैयार हैं, तो प्रेस बुलाकर घोषणा करें और मै उनको वचन देता हूं कि मैं भी इसके लिये तैयार हूं.”

इस पर पलटवार करते हुए विनेश फोगाट ने कहा, पहलवान नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं. सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में नार्को टेस्ट हो. जिन जिन लड़कियों ने शिकायतें की हैं, वे सब नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं. लेकिन यह लाइव होना चाहिए. बृजभूषण को हीरो न बनाया जाए. उसके खिलाफ 7 लड़कियों ने शिकायत दी है. जिन लड़कियों ने शिकायत दी है, वे नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं.

 

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...