12.1 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्ययादव पुलिसकर्मियों को जबरन छुट्टी पर भेजा जा रहा, भाजपा के 40...

यादव पुलिसकर्मियों को जबरन छुट्टी पर भेजा जा रहा, भाजपा के 40 मंत्री आतंक फैला रहे: अखिलेश यादव

Published on

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर बीजेपी और योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के दर्जनों मंत्री गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में दहशत फैला रहे हैं। यही नहीं अखिलेश ने ये भी कहा कि भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में सरकारी कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा विशेषकर यादव पुलिस कर्मियों को चिह्नित कर उन्हें जबरन छुट्टी पर भेजा जा रहा है। अखिलेश यादव ने मतदाताओं से भाजपा की हर साजिश का मुकाबला करके समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विनय तिवारी को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए ईवीएम में साइकिल वाले निशान पर बटन दबाने की अपील की है।

अखिलेश यादव ने कहा कि निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग को इस क्षेत्र में भाजपा नेताओं द्वारा भय व प्रलोभन के जरिए मतदान को प्रभावित करने की जो चालें चली जा रही हैं, उन पर तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में विकास के तमाम कार्य किए गए थे और जीत पर क्षेत्र की जनता के हित में और भी विकास कार्य होंगे। भाजपा सिर्फ वादे करती है, जबकि समाजवादी जो कहते हैं, वह करते हैं। उनकी कथनी-करनी में अन्तर नहीं होता है।

अखिलेश यादव ने इस बात पर गहरा क्षोभ एवं चिंता जाहिर की है कि भाजपाई समाजवादी समर्थकों को प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्हें कई तरह से धमकियां दी जा रही हैं। मतदाताओं को प्रलोभन दिए जा रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग को अभी 27 अक्टूबर 2022 को ही पत्र लिखकर बताया गया है कि गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि के चुनाव संचालक हरविन्दर साहनी, विधायक पलिया आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। दीवाली पर्व के नाम पर रुपए एवं मिठाई बांटी जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी प्रत्याशी को धारा 110 की नोटिस देना निष्पक्ष चुनाव की मर्यादा के विरूद्ध है। भाजपा के 40 मंत्री अपनी सुरक्षा के साथ क्षेत्र में मौजूद हैं और आतंक फैला रहे हैं। विशेषकर यादव पुलिस कर्मियों को चिह्नित कर उन्हें जबरन छुट्टी पर भेजा जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी की चुनाव सभाओं में सरकारी कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई उपचुनाव में जो हालात पैदा कर रहे हैं, उससे निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव कैसे हो सकेंगे? इसलिए भारत निर्वाचन आयुक्त तत्काल इन शिकायतों का संज्ञान लेकर प्रभावी कार्यवाही करें और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में मुकदमा दर्ज कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि गोला विधानसभा का यह उपचुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्भव हो सके।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...