14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलयशस्वी ने छक्के से पूरा किया तूफानी शतक, जो रूट से शोएब...

यशस्वी ने छक्के से पूरा किया तूफानी शतक, जो रूट से शोएब बशीर तक सबको जमकर तोड़ा

Published on

विशाखापत्तनम

इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम को जब रोहित शर्मा (14) और शुभमन गिल (34) के रूप में पहला और दूसरा झटका जल्दी लगा तो अंग्रेज खुशी से झूम उठे थे। उन्हें लगा था कि कप्तान के आउट होने के बाद टीम को निपटाने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। इसकी एक और वजह यह भी रही कि टीम में विराट कोहली जैसे सीनियर बल्लेबाज नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में युवा यशस्वी जायसवाल ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए अंग्रेजों के होश उड़ा दिए। इस मुंबइकर ने 151 गेंदों में 111 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए शतक ठोका।

यशस्वी जायसवाल ने टॉम हार्टले को छक्का उड़ाकर पूरा किया शतक
यशस्वी जायसवाल 94 रनों पर थे और उनके सामने थे टॉम हार्टले। 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर यशस्वी ने लॉन्ग ऑन पर छक्का उड़ाते हुए अपना शतक पूरा किया। यह उनका घरेलू मैदान पर पहला शतक है, जबकि ओवरऑल टेस्ट करियर का दूसरा है। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला शतक जड़ा था। उस समय उन्होंने 171 रनों की पारी खेली थी। उसी सीरीज में उन्होंने टेस्ट करियर का डेब्यू भी किया था।

यशस्वी जायसवाल ने यूं मनाया शतक का जश्न
शतक पूरा करने के बाद यशस्वी ने हेलमेट निकाला और उसे चूमते हुए दर्शकों का अभिवादन किया। दूसरी ओर, इस दौरान उनके साथियों ने खड़े होकर ताली बजाते हुए अपने साथी का उत्साहवर्धन किया। यशस्वी की यहां जितनी तारीफ की जाए कम है। टर्निंग विकेट पर नाचती गेंदों के आगे इस युवा ने इंग्लैंड के अनुभवी जो रूट, टॉम हार्टले, डेब्यू स्टार शोएब बशीर की गेंदों के आगे पूरी मुस्तैदी से बैटिंग और मैदान के चारों ओर आक्रामक शॉट्स लगाए।

रोहित शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का बल्ला दे गया जवाब
इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा 14 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि शुभमन गिल 34 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान जायसवाल बिना किसी दबाव में आए अपना नेचुरल खेल खेलते रहे, जबकि अय्यर ने सेट होने में समय लिया। श्रेयस अय्यर भी आक्रामक होते दिख रहे थे, लेकिन 27 रनों के स्कोर पर टॉम हार्टले की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 59 गेंदों में 3 चौके ठोके।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...