7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयकल 0 और आज 11, दिल्ली में कोरोना ले रहा यह कैसी...

कल 0 और आज 11, दिल्ली में कोरोना ले रहा यह कैसी फिरकी! एक्सपर्ट जानें क्या बोल रहे

Published on

नई दिल्ली

सोमवार को दिल्ली में मार्च-2020 के बाद पहली बार एक दिन में कोरोना के एक भी नए मरीज की पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन, इसके दूसरे ही दिन मंगलवार को 11 नए मरीज की पहचान हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2827 सैंपल की जांच की गई और इसमें से 0.39 पर्सेंट सैंपल पॉजिटिव मिले, जिससे 11 नए कोविड मरीजों की पुष्टि हुई। मंगलवार को 11 मरीज रिकवर हुए। अब दिल्ली में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई। इसमें से दो मरीज इलाज के लिए एडमिट हैं।

कोविड एक्सपर्ट और एलएनजेपी के डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश कुमार ने सलाह दी है कि नंबर पर नहीं जाएं। कोरोना के नए मरीजों की संख्या पूरी तरह से जीरो होने की संभावना कम है। हां, कभी जीरो तो कभी पांच या दस मामले आते रहेंगे। इसको लेकर कोई चिंता करने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि वायरस पूरी तरह से जाने वाला नहीं है। इस वजह से नए मरीजों में संक्रमण होता रहेगा। ध्यान देने की बात यह है कि नए मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने का खतरा कितना है, अगर मरीज घर पर रहकर ठीक हो रहे हैं तो ऐसी स्थिति में डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी उनके यहां सिर्फ एक मरीज इलाज के लिए एडमिट हैं, जिसे चेस्ट में इंफेक्शन है। मरीज की स्थिति कंट्रोल में है।

बूस्टर डोज में कोवोवैक्स लगेगी
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने कोरोना की वैक्सीन कोवोवैक्स को अडल्ट्स के लिए बूस्टर डोज के रूप में बाजार में उतारने की मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जिन लोगों को कोविशील्ड या कोवैक्सिन की दो खुराक दी गई है, उनको बूस्टर डोज के रूप में कोवोवैक्स वैक्सीन लगाई जा सकती है। DGCI की यह मंजूरी सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी की सिफारिश के बाद आई है। DGCA ने 28 दिसंबर 2021 को अडल्ट्स के लिए इमरजेंसी में कोवोवैक्स के लिमिटेड इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। उसने 12 से 17 साल की आयु के लोगों के लिए 9 मार्च 2022 को और 7 से 11 साल के बच्चों के लिए 28 जून 2022 को इस टीके के सीमित इस्तेमाल की मंजूरी दी थी।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...