10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'योग कॉपीराइट फ्री...', संयुक्त राष्ट्र में बोले PM मोदी, कार्यक्रम ने बनाया...

‘योग कॉपीराइट फ्री…’, संयुक्त राष्ट्र में बोले PM मोदी, कार्यक्रम ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published on

न्यूयॉर्क,

संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी का योग कार्यक्रम पूरा हो गया है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि योग भारत से आया लेकिन यह कॉपीराइट फ्री है. मतलब सभी इसका इस्तेमाल बेहतर जीवन के लिए कर सकते हैं. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूएन मुख्यालय में हुए कार्यक्रम का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है.कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी शाम को करीब छह बजे (भारतीय समय अनुसार) संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय पहुंचे थे. यहां उन्होंने सबसे पहले वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया.

अपने संबोधन में पीएम मोदी बोले कि मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है. मोदी ने आगे कहा, ‘योग का अर्थ है जोड़ना. आप एक साथ यहां आए यह भी एक योग है.’पीएम ने आगे बताया कि लगभग नौ साल पहले संयुक्त राष्ट्र में ही उनको 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव करने का सम्मान मिला था.

मोदी ने आगे कहा, ‘योग भारत से आता है. सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत है.’ मोदी ने आगे कहा कि योग भारत से आया, लेकिन यह कॉपीराइट, रॉयलटी आदि से फ्री है. इसे किसी भी उम्र के लोग कर सकते हैं. योग को घर पर, काम के दौरान या कहीं भी किया जा सकता है. योग को अकेले या ग्रुप, कैसे भी कर सकते हैं.

गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
संयुक्त राष्ट्र में हुए योग कार्यक्रम ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है, जिसके लिए कार्यक्रम का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया. इस योग सेशन में सबसे ज्यादा राष्ट्रीयता (अलग-अलग देश) के लोग शामिल थे. मतलब वहां लगभग हर राष्ट्रीय का कोई एक शख्स या प्रतिनिधि था.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...