8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआप बड़े भाई हैं, हमें 1 बिलियन डॉलर और दे दीजिए...पाकिस्तान के...

आप बड़े भाई हैं, हमें 1 बिलियन डॉलर और दे दीजिए…पाकिस्तान के पीएम का वीडियो वायरल

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की आखरी सांसें चल रही हैं। पाकिस्तान अब अपने इंपोर्ट का पेमेंट भी नहीं कर पा रहा है। स्थिति इतनी ज्यादा खराब है कि पाकिस्तान पैसा बचाने के लिए रात में मार्केट बंद करा रहा है, ताकि बिजली कम खर्च हो। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने से पता चलता है कि हाल ही में अपनी UAE यात्रा के दौरान भी उन्होंने कर्ज मांगा था। शहबाज ने कहा कि उन्हें शर्म आ रही थी, लेकिन फिर भी उन्होंने पैसा मांगा है।

शहबाज शरीफ ने कहा, ‘मैं दो दिन पहले UAE से हो कर आया हूं। वहां मैंने सदर (राष्ट्राध्यक्ष) और मेरे भाई मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की। वह बड़ी ही मोहब्बत के साथ हमसे पेश आए। पहले मैंने फैसला किया था कि मैं अब उनसे और कर्ज नहीं मांगूंगा, लेकिन मैंने आखिरी वक्त फैसला किया और हिम्मत बांधी कि मैं उनसे और कर्ज मांगूं। तो मैंने उनसे कहा कि आप बड़े भाई हैं, और मुझे बड़ी शर्म आ रही है, लेकिन मजबूरी है हमारी। आप तो सब जानते हैं। इसलिए हमें एक अरब डॉलर और दे दें।’

खाड़ी देशों से मांगता है ‘भीख’
पाकिस्तान को जब भी पैसे की जरूरत होती है वह एक इस्लामिक राष्ट्र होने के नाम पर खाड़ी देशों के सामने कटोरा लेकर खड़ा हो जाता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले सप्ताह UAE का दौरा किया था। यहां उन्होंने उद्यमियों से मुलाकात की और पाकिस्तान में इनवेस्टमेंट के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और ई-कॉमर्स के लिए बेहतर है। अप्रैल 2022 में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी तीसरी यात्रा थी। उनकी यात्रा के दौरान अटकलें लग रही थीं कि वह कर्ज मांगेंगे, लेकिन अब उन्होंने खुद ही यह कबूल कर लिया है।

पाकिस्तान में बिजली गुल
पाकिस्तान में सोमवार सुबह से ही बिजली गुल है। लगभग 12 घंटे हो चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान के ज्यादातर इलाकों में अभी तक लाइट नहीं आई है। पाकिस्तान के कराची, इस्लामाबाद जैसे बड़े शहरों में भी बिजली नहीं है। बिजली कटौती के पीछे ग्रिड फेल होना बताया जा रहा है। दरअसल पाकिस्तान में ज्यादातर बिजली जीवाश्म ईंधन से बनती है। इसका एक बड़ा हिस्सा आयात करना पड़ता है। पैसा बचाने के लिए पाकिस्तान ने मार्केट को 8 बजे के बाद बंद करने का आदेश दे रखा है। बिजली मंत्री के मुताबिक ठंड में डिमांड कम है, इसलिए रात में कई प्लांट बंद कर दिए जाते हैं। सोमवार सुबह जब इन्हें फिर शुरु किया गया तो ग्रिड फेल हो गई।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...