19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'तुम यहां के नहीं हो, वापस जाओ, काले भी हो...' कनाडा में...

‘तुम यहां के नहीं हो, वापस जाओ, काले भी हो…’ कनाडा में भारतीय के साथ बदसलूकी, Video वायरल

Published on

नई दिल्ली,

कनाडा और भारत के बीच संबध दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं. दोनों देशों के बीच रिश्ते कब सुधरेंगे, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. लेकिन इसके बावजूद एक सच्चाई यह भी है कि बड़ी संख्या में भारतीय कनाडा में रहते हैं और अपनी जिंदगी बसर कर रहे हैं. इन बिगड़ते रिश्तों के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय शख्स के साथ कनाडा में बदसलूकी और नस्लवादी टिप्पणी की जाती है.

कनाडा में अपना अनुभव साझा करने वाले शख्स का नाम अश्विन अन्नामलाई है. अपने पोस्ट में, वे बताते हैं कि उन्हें कनाडा में एक बार नस्लवादी घटना का सामना करना पड़ा. इससे जुड़ा एक वीडियो भी उन्होंने पोस्ट किया. हालांकि, वीडियो कब का है, यह साफ नहीं है. उन्होंने वीडियो के बारे में बात करते हुए बताया कि जब वह वाटरलू, ओंटारियो में टहल रहे थे, तब एक बुजुर्ग महिला ने उन्हें नस्लवादी टिप्पणी की. अन्नामलाई बताते हैं कि वो पिछले छह साल से कनाडा में रह रहे हैं और अब उन्होंने वहां की नागरिकता भी हासिल कर ली है.

वीडियो में दिखता है कि अन्नामलाई उस बुजुर्ग महिला को बता रहे हैं कि वे कनाडाई नागरिक हैं, लेकिन महिला इससे सहमत नहीं हुई. अन्नामलाई ने विनम्रता से उसे समझाया कि उसे नस्लवादी बातें नहीं करनी चाहिए और बताया कि वे भी आपकी तरह ही कनाडियन हैं. इसके जवाब में, महिला ने उनकी अंग्रेजी बोलने के लहजे पर सवाल उठाना शुरू कर दिया. इसके अलावा, महिला को अन्नामलाई के स्किन कलर पर भी ऐतराज था और उसने उन्हें यहां से चले जाने की बात कही.

‘तुम्हारे माता-पिता और दादा-दादी यहां के नहीं हैं’
वीडियो में दिखता है कि वो महिला उससे कहती है तुम कनाडाई नहीं हो. यहां बहुत सारे भारतीय हैं, और मैं चाहती हूं कि तुम वापस जाओ. तुम्हारे माता-पिता और दादा-दादी यहां के नहीं हैं.बाद में, अन्नामलाई ने महिला से पूछा कि क्या वह फ्रेंच बोल सकती है, जो कनाडा की एक अन्य आधिकारिक भाषा है. हालांकि, उसने इस सवाल को नजरअंदाज किया और अंग्रेजी में बोलती रही, ‘वापस जाओ. वापस भारत जाओ’

‘यह वह कनाडा नहीं है जहां मैं आया था’
अन्नामलाई ने अपने पोस्ट में लिखते हैं-यह एक अलग घटना नहीं है. साल की शुरुआत से ऐसी घृणित घटनाएं सामने आ रही है. लोग इसके आदी भी होते जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने साफ किया इसके मायने ये कभी नहीं निकालना चाहिए कि सारे कनाडा में ऐसा हो रहा है. हमें एक कम्यूनिटी के तौर पर एकजुट होकर समस्याओं का समाधान तलाशना चाहिए.

भारत-कनाडा संबंधों में गिरावट के बाद से, कनाडा में रह रहे भारतीयों को अक्सर नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है. अन्नामलाई ने पिछले महीने ‘वाटरलू रीजन रिकॉर्ड’ से कहा,-मुझे कभी भी उन कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा जो आजकल अंतर्राष्ट्रीय छात्र झेल रहे हैं. यह वह कनाडा नहीं है जहां मैं आया था. अन्नामलाई 2018 में एक अंतर्राष्ट्रीय छात्र के रूप में कनाडा आए थे.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...