16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'आप तो बहुत फेमस हैं...', जब विदेश मंत्री जयशंकर के मुरीद हुए...

‘आप तो बहुत फेमस हैं…’, जब विदेश मंत्री जयशंकर के मुरीद हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति

Published on

नई दिल्ली,

ब्राजील का रियो डी जेनेरियो शहर पीएम मोदी सहित दुनिया के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी से गुलजार रहा. यहां आयोजित G20 समिट में पीएम मोदी के साथ-साथ विदेश मंत्री जयशंकर भी मौजूद रहे. इस दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति विदेश मंत्री जयशंकर के मुरीद नजर आए.

G20 समिट से इतर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ पीएम मोदी ने द्विपक्षीय बैठक की. लेकिन इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए जैसे ही विदेश मंत्री जयशंकर ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति से मुलाकात कर अपना परिचय दिया तो उन्होंने झट से कह दिया मैं आपको जानता हूं, आप बहुत फेमस हैं. इस पर जयशंकर ने सम्मान में सिर झुका लिया और पीएम मोदी भी मुस्कुरा दिए.

जयशंकर अपनी हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं. वह कई मौकों पर भारत की विदेश नीति पर बेहद सदे ढंग से जवाब दे चुके हैं. विदेश नीति को लेकर उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं.

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से बैठक के दौरान पीएम मोदी ने व्यापार, वाणिज्य, हेल्थ और सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति चुनाव के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी. बता दें कि प्रबोवो सुबियांतो ने विश्व के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया के आठवें राष्ट्रपति के रूप में अक्तूबर महीने में ही शपथ ली थी.

इससे पहले रियो डी जनेरियो में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच मुलाकात हुई थी. दोनों की ये मुलाकात G20 समिट से इतर हुई थी. भारत और चीन के बीच बॉर्डर डील के बाद होने के बाद दोनों देशों के विदेश मंत्री के बीच ये पहली मुलाकात थी.विदेश मंत्री जयशंकर और वांग यी ने न सिर्फ वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की थी, बल्कि भारत-चीन सीमा पर सैनिकों की वापसी को लेकर भी चर्चा की थी.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...