9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान को उस तरफ से तुम मारो, मैं इस तरफ से मारता...

पाकिस्‍तान को उस तरफ से तुम मारो, मैं इस तरफ से मारता हूं… भारतीय को देख बोला अफगानी, वीडियो वायरल

Published on

काबुल/इस्लामाबाद

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान से निकलने के बाद तालिबान अब सत्ता में आ चुका है। पाकिस्तान को उम्मीद थी इस्लामिक देश होने के नाते अफगानिस्तान हमेशा उसके पक्ष में रहेगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। अफगानिस्तान में आम पब्लिक पाकिस्तान से नफरत करती है। इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला जब हाल ही में एक भारतीय यूट्यूबर अफगानिस्तान पहुंचा। यहां एक अफगान शख्स ने कहा कि आप भारत की ओर से हमला कीजिए, हम इधर से करेंगे और पाकिस्तान को खत्म कर देंगे।

यह वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है, जो दिखाता है कि आम अफगानी आखिर पाकिस्तान के बारे मे क्या सोचता है? पाकिस्तान से आम अफगानियों के बीच नफरत के कई कारण माने जा सकते हैं। इनमें से एक अमेरिका का युद्ध में साथ देना है। अमेरिका के ड्रोन पाकिस्तान के बेस से उड़ान भरकर अफगानिस्तान में बमबारी करते रहे हैं, जिसे आम अफगान नागरिक अभी भूल नहीं पाया है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के बीच हाल के दिनों में तनाव भी देखा गया है।

क्या बोले अफगान लोग
वायरल वीडियो मेघ अपडेट्स नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 450,000 से ज्यादा बार देखा गया है। वीडियो एक मार्केट का है, जिसमें एक भारतीय यूट्यूबर के साथ एक बुजुर्ग को देखा जा सकता है। वह कहते हैं, ‘भारत हमारा दोस्त है, भाई है। पाकिस्तान हमारा दुश्मन है। उस तरफ तुम मारो इस तरफ से मैं मारता हूं।’ इस पर भारतीय शख्स ने कहा कि एक रोड बना लीजिए जहां भारत-अफगानिस्तान मिल सकें। इस पर उस बुजुर्ग शख्स ने कहा कि तुम उधर से मारो मैं इधर से तभी मिलेंगे। अफगानिस्तान और यहां के लोग आपका साथ देंगे।

अफगानिस्तान-पाकिस्तान में बढ़ा तनाव
अफगानिस्तान में तालिबान के आने के बाद से ही पाकिस्तान के साथ विवाद देखा गया है। दोनों देशों की ओर से सीमा पर फायरिंग की घटनाएं देखने को मिलती रहती है। पाकिस्तान को उम्मीद थी कि सत्ता में आने के बाद वह टीटीपी को कंट्रोल में रखेगा। लेकिन इसकी जगह टीटीपी ने तेजी से अपना विस्तार किया। यही कारण वर्तमान में दोनों देशों के बीच तनातनी का कारण है। तालिबान के आने के बाद टीटीपी आतंकियों के हमले पाकिस्तान में बढ़े हैं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...