10.1 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, रात में मेडिकल हुआ,...

दिल्ली में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, रात में मेडिकल हुआ, सुबह नहीं बची जान

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के सुभाष पैलेस थाने में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का मामला सामने आया है. ये युवक आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में एक दिन की पुलिस की हिरासत में था. रात में उसका मेडिकल टेस्ट हुआ और सुबह उसकी जान चली गई. मरने वाले का नाम सहादत शेख था और जहांगीरपुरी इलाके का रहने वाला था. पुलिस का कहना है कि लॉकअप में युवक की अचानक तबीयत बिगड़ी. अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.

डीसीपी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि रविवार सुबह करीब 6.30 बजे उत्तर पश्चिमी जिले के सुभाष पैलेस थाने में कस्टडी में युवक की मौत की सूचना मिली थी. मरने वाले शेख सहादत (36 साल) पुत्र शेख रेखू उर्फ ​​रहमान जहांगीरपुरी का रहने वाला था. शेख सहादत और 4 अन्य लोगों पर धारा 25/35/54/59 आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी. 21 जुलाई को उसे पूछताछ के लिए थाना लाया गया. उसके बाद 22 जुलाई को सहादत शेख और 4 अन्य लोगों की गिरफ्तारी की गई.

सहादत पर 18 से ज्यादा आपराधिक केस
सहादत की क्राइम हिस्ट्री थी. उस पर 18 से ज्यादा आपराधिक केस चल रहे थे. आरोपियों की 22 जुलाई को कोर्ट में पेशी हुई और मामले की जांच के लिए आरोपी सहादत शेख को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया. जबकि अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

22 जुलाई की शाम को हुआ था मेडिकल टेस्ट
पुलिस का कहना है कि प्रक्रिया के अनुसार 22 जुलाई की शाम को आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया. बाद में आरोपी को थाने लेकर आए और रात में उसे लॉकअप में बंद कर दिया.सुबह करीब 6:30 बजे ड्यूटी पर तैनात संतरी ने देखा कि आरोपी सहादत शेख जोर-जोर से सांस ले रहा है. उन्होंने ड्यूटी ऑफिसर को सूचित किया. आरोपी को तुरंत मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर गए. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...