32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यEVM की जांच कराएंगे अजित पवार के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले युगेन्द्र,...

EVM की जांच कराएंगे अजित पवार के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले युगेन्द्र, EC को बतौर Fee दिये 9 लाख

Published on

पुणे,

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद, राज्य भर में कई उम्मीदवारों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVMs) में माइक्रोकंट्रोलर के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन दायर किए हैं. पुणे के 21 निर्वाचन क्षेत्रों में से 11 उम्मीदवारों ने आधिकारिक तौर पर माइक्रोकंट्रोलर की दोबारा जांच के लिए चुनाव आयोग से अनुरोध किया है.

शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के बारामती से उम्मीदवार युगेंद्र पवार ने 19 ईवीएम के माइक्रोकंट्रोलर को सत्यापित करने के लिए जिला प्रशासन के पास एक आवेदन दायर किया है. इस प्रक्रिया के लिए उन्होंने ₹8.96 लाख का भुगतान किया है. माइक्रोकंट्रोलर का वेरिफिकेशन चाहने वाले अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में राकांपा के हडपसर उम्मीदवार प्रशांत जगताप और पुणे कैंट से कांग्रेस के उम्मीदवार रमेश बागवे शामिल हैं.

ईवीएम सत्यापन के लिए आवेदन 23 नवंबर को घोषित चुनाव परिणाम के सात दिनों के भीतर जमा करना था. जिले भर में, उम्मीदवारों ने 137 ईवीएम सेटों में माइक्रोकंट्रोलर के सत्यापन की मांग की है, और सामूहिक रूप से इस पर आने वाले खर्च के लिए चुनाव आयोग को 66.64 लाख रुपये का भुगतान किया है. सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार, जो उम्मीदवार अपने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में दूसरे या तीसरे स्थान पर रहते हैं, वे अपने विधानसभा क्षेत्र में इस्तेमाल की गईं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में से 5% के माइक्रोकंट्रोलर की जांच का अनुरोध कर सकते हैं.

उम्मीदवार को इस प्रक्रिया के लिए एक लिखित आवेदन और वेरिफिकेशन पर आने वाले खर्च का करना होता है. जिला चुनाव अधिकारियों ने पुष्टि की कि उन्होंने सत्यापन अनुरोधों के बारे में राज्य के मुख्य चुनाव कार्यालय को सूचित कर दिया है. माइक्रोकंट्रोलर की जांच कड़ी निगरानी में की जाएगी, जिसमें उम्मीदवार, वीवीपीएटी निर्माण कंपनियों के इंजीनियर शामिल होंगे. उम्मीदवारों में से, प्रशांत जगताप हडपसर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में इस्तेमाल की गईं कुल ईवीएम में से 27 के वेरिफिकेशन की मांग की है, जिसके लिए उन्हें लगभग ₹12 लाख का भुगतान करना होगा.

राहुल कलाटे ने चिंचवड़ विधानसभा क्षेत्र में 25 ईवीएम को सत्यापित करने के लिए आवेदन किया है, और इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग को 11 लाख रुपये का भुगतान किया है. पुरंदर के कांग्रेस उम्मीदवार संजय जगताप ने 9.9 लाख रुपये का भुगतान करके 21 ईवीएम के सत्यापन की मांग की है.

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...