9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यजीशान सिद्दीकी और सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की...

जीशान सिद्दीकी और सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, नोएडा से 20 साल का आरोपी गिरफ्तार

Published on

मुंबई

एनसीपी अजित पवार गुट के दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को धमकी भरा फोन आया है। उनके पिता की हत्या के कुछ सप्ताह बाद ही उन्हें यह कॉल आया है। यह कॉल शुक्रवार रात बांद्रा ईस्ट स्थित जीशान सिद्दीकी के जनसंपर्क कार्यालय में की गई।

पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया
विधायक जीशान के साथ ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी धमकी भरा फोन आया है। ये कॉल शुक्रवार 25 अक्टूबर की शाम को की गई। कॉलर ने जान से मारने की धमकी देने के साथ ही फिरौती की भी मांग की। पूरे मामले में पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने जीशान सिद्दीकी के कार्यालय की शिकायत के आधार पर भी मामला दर्ज किया है। वहीं, इस मामले में कार्रवाई करते हुए नोएडा से एक 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी तैय्यब को मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 39 इलाके से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने फिरौती की भी मांग की
अब मुंबई पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर शहर ला रही है। धमकियों के अलावा, फोन करने वाले मोहम्मद तैय्यब उर्फ ​​गुरफान ने जीशान सिद्दीकी और सलमान खान से फिरौती की भी मांग की थी।मालूम हो कि मुंबई में शनिवार 12 अक्टूबर की रात बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। बांद्रा ईस्ट में अपराधियों ने तीन बार विधायक रहे नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस से करने वाले सिद्दीकी साल 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर एनसीपी (अजित पवार गुट) में शामिल हो गए थे। उनकी गिनती महाराष्ट्र के कद्दावर नेताओं में होती है।

विधानसभा चुनाव से ठीक दो महीने पहले हुई घटना ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी थी। सिद्दीकी को 15 दिनों पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। यही कारण था कि उनकी सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। हालांकि, सुरक्षा को भेदते हुए बदमाशों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने दावा किया है कि वे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से हैं। इधर, गैंग ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना की जिम्मेदारी ली है।पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि NCP नेता ही नहीं उन्हें बेटे जीशान सिद्दिकी पर भी उनका टारगेट था। उन्हें ऑर्डर मिला था कि जो दिखे उसे गोली मार दो। हालांकि, घटना वाली रात उन्हें कॉल आया और वो वापस दफ्तर चले गए और शूटर्स ने बाबा को अपना निशाना बनाया।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

आज वीडियो काफ्रेंसिंग से जुडेंगे प्रदेशभर के निगम कमिश्नर, डिवीजनल ज्वाइंट डायरेक्टर सहित सीईओ

भोपाल ।प्रदेशभर के निगम आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास के संभागीय संयुक्त संचालक, अधीक्षण...

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...