15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यजोमैटो बॉय ने लड़की को जबरन किया Kiss, बोला- तुम्हारे अंकल जैसा...

जोमैटो बॉय ने लड़की को जबरन किया Kiss, बोला- तुम्हारे अंकल जैसा हूं

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के पुणे में 42 साल के जोमैटो डिलीवरी बॉय पर 19 साल की लड़की को जबरन किस करने का आरोप लगा है। पीड़ित लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला येवलेवाड़ी इलाके की नामित सोसायटी का है।

पीड़ित लड़की इंजीनियरिंग की छात्रा है। वह कोंढवा के एक कॉलेज में पढ़ती है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि 17 सितंबर की रात करीब 9:30 पर जौमेटो से खाना ऑर्डर किया था। कुछ समय बाद डिलीवरी बॉय खाना लेकर उसके कमरे तक पहुंचा। उसने लड़की से कहा कि उसे प्यास लगी है और पीने के लिए पानी चाहिए।

डिलीवरी बॉय ने लड़की से मांगा पानी
लड़की ने आगे बताया कि जब वह पानी लेकर आई तो डिलीवरी बॉय उससे उसके घरवालों के बारे में पूछने लगा। लड़की ने उसे बताया कि वह फ्लैट में अपनी दो दोस्तों के साथ रहती है, जो कि इस समय अपने घर गई हैं। यह सुनकर डिलीवरी बॉय ने लड़की से दोबारा पानी मांगा। पीड़िता का कहना है कि उसे यह अजीब लगा।

लड़की से बोला- कोई मदद चाहिए तो बताना
इसके बाद लड़की जब पानी लाने के लिए मुड़ी तो जोमैटो बॉय ने उसे पीछे से पकड़ लिया और गाल पर दो बार किस किया। लड़की ने इसका विरोध किया तो वह वहां से चला गया। आरोपी ने जाते समय उससे कहा कि वह तुम्हारे अंकल जैसा हूं। अगर किसी तरह की मदद की जरूरत पड़े तो बता देना।

जाने के बाद लड़की को करने लगा मैसेज
यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। अपार्टमेंट से जाने के बाद डिलीवरी बॉय ने लड़की के व्हाट्सऐप नंबर पर मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इससे तंग आकर पीड़िता ने पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने इस पर ऐक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया और आगे की जांच की जा रही है।

 

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...