12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedसोनम ने खोला भाइयों का ऐसा सीक्रेट, सुनकर अर्जुन हुए शॉक्ड, बोले-...

सोनम ने खोला भाइयों का ऐसा सीक्रेट, सुनकर अर्जुन हुए शॉक्ड, बोले- कैसी बहन हो?

Published on

लेडीज एंड जेंटलमैन, सोनम कपूर इज बैक! ऐसा आप भी कहेंगे जब सोनम कपूर को कॉफी विद करण में देखेंगे. शो स्ट्रीम होने से पहले इसका धमाकेदार प्रोमो सामने आया है, जिसे सोनम के बोल्ड कंफेशंस ने वायरल कर दिया है. इतिहास गवाह है जब भी सोनम कॉफी विद करण में आई हैं लोगों की जमकर बैंड बजी है. अपने इस ट्रैडिशन को सोनम में 7वें सीजन में भी बरकरार रखा है.

क्या सोनम ने किया अर्जुन को ट्रोल?
प्रोमो में सोनम कपूर ने रणबीर कपूर पर निशाना साधने से लेकर अपने भाइयों को भी नहीं बख्शा. सोनम कपूर ने चैट शो में अपने भाइयों को लेकर ऐसा खुलासा किया है कि अर्जुन कपूर की बोलती बंद हो गई. सोनम ने बताया कि उनके सभी भाई उनकी दोस्तों संग सो चुके हैं. कोई भी नहीं बचा है. सोनम की बात सुन पहले तो अर्जुन कपूर शॉक्ड हुए, फिर उन्होंने सोनम पर सवाल उठाते हुए कहा- कैसी बहन हो तुम?

भाइयों के बारे में ये क्या बोल गईं सोनम?
करण जौहर के सवाल पर सोनम बोलीं- मैं इस बारे में डिस्कशन नहीं करना चाहती हूं. मेरे भाइयों के बीच कोई नहीं बचा है. सोनम की बात सुनकर करण ने पूछा- कैसे भाई हैं तुम्हारे? तभी अर्जुन कपूर बोले- तुम कैसी बहन हो? तुम हम भाइयों के बारे में क्या कह रही हो? मुझे ऐसा लग रहा मुझे यहां पर सोनम कपूर से ट्रोल करवाने के लिए बुलाया गया है. इस प्रोमो पर सोनम के रियल भाई हर्षवर्धन कपूर का रिएक्शन भी आ गया है. इंस्टा पर हर्षवर्धन ने लिखा- हे भगवान… इस एपिसोड का प्रोमो देखकर इसे स्ट्रीम होने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

सोनम कपूर ने करण जौहर के शो में कई स्पाइसी खुलासे किए हैं. सोनम ने रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र को शिवा नंबर 1 कहकर एड्रेस किया. अर्जुन ने बताया उन्होंने फोन में गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का नाम क्या लिखकर सेव किया है. सोनम और अर्जुन कपूर का ये एपिसोड कमिंग गुरुवार को स्ट्रीम होगा, तो आप भी ये एंटरटेनिंग एपिसोड देखना बिल्कुल मिस ना करें.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...