30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedमीशा अग्रवाल के सुसाइड पर तापसी पन्नू फटा कलेजा, 'डर और खौफ'...

मीशा अग्रवाल के सुसाइड पर तापसी पन्नू फटा कलेजा, ‘डर और खौफ’ का किया खुलासा, सोशल मीडिया यूजर्स को दी चेतावनी

Published on

सोशल मीडिया कॉन्टेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली। 24 अप्रैल को अपने 25वें बर्थडे से पहले ही इन्फ्लुएंसर की मौत की खबर से फैंस और फॉलोअर्स सदमे में हैं। उनकी बहन ने खुलासा किया कि मौत से पहले वो कुछ महीनों से काफी उदास थी। उन्होंने इंस्टाग्राम और फॉलोअर्स के इर्द-गिर्द अपनी दुनिया बना ली थी। उसका एकमात्र लक्ष्य एक मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचना था। लेकिन उनके फॉलोअर्स कम होने लगे तो वो खुद को बेकार समझने लगीं। उन्हें अपना करियर खत्म होने का अहसास होने लगा और मौत को गले से लगाना आसान समझा। अब इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी राय व्यक्त की है।

Taapsee Pannu ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पावरफुल नोट शेयर किया। उन्होंने ऑनलाइन दौड़-भाग का मेंटल हेल्थ पर असर पड़ने को लेकर जिक्र किया। वो लिखती हैं, ‘ये कुछ ऐसा है, जिसका मुझे लंबे समय से डर था, क्योंकि मैंने मेरे आसपास बहुत से लोगों का जूनून देखा है। डर है कि एक दिन ऐसा आएगा, जब यहां के नंबर्स जिंदगी पर हावी होने लगेगा।’

तापसी को सता रहा है इस बात का डर!
उन्होंने आगे लिखा, ‘वर्चुअल प्यार की सख्त जरूरत आपको अपने आसपास के असली प्यार के प्रति अंधा कर देगी। लाइक और कॉमेंट्स की ये तुरंत मिलने वाली संतुष्टि और मान्यता, उन डिग्री को पीछे छोड़ देगी, जो आपको कहीं ज्यादा कीमती बनाती है। ये देखना दिल दहला देने वाला है।’

फॉलोअर्स घटने से उदास रहने लगी थीं मीशा!
उधर, मीशा की मौत के बारे में खुलासा करते हुए उनकी बहन मुक्ता ने कहा, ‘जब उसके फॉलोअर्स कम होने लगे तो वो बेचैन हो गई। खुद को बेकार महसूस करने लगी। अप्रैल से वो उदास थी। अक्सर मुझे गले लगाकर रोती थी। कहती थी- जिज्जा अगर मेरे फॉलोअर्स कम हो गए तो मैं क्या करूंगी? मेरा करियर खत्म हो जाएगा।’ मीशा की बहन ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपने फॉलोअर्स के नंबर का स्क्रीनशॉट लगाया हुआ था।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...