21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedतू कभी एक्टर नहीं बन सकता… परमीत सेठी पर रोज चिल्लाती थीं...

तू कभी एक्टर नहीं बन सकता… परमीत सेठी पर रोज चिल्लाती थीं अर्चना पूरन सिंह, बोले- उसने मेरी धज्जियां उड़ाईं

Published on

परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह ने साल 1992 में घरवालों से छुपकर शादी की थी, और आज तक साथ हैं। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं और दो बेटों के पैरेंट्स हैं। अर्चना पूरन सिंह ने जब परमीत से शादी की थी, तो वह पहले से ही एक्टिंग कर रही थीं। जबकि परमीत सेठी ने उनसे शादी के तीन साल बाद एक्टिंग डेब्यू किया था। पर अर्चना पूरन सिंह, परमीत के एक्टर बनने के सख्त खिलाफ थीं। इसका खुलासा परमीत ने हाल ही ‘स्क्रीन’ को दिए इंटरव्यू में किया।

परमीत सेठी ने बताया कि अर्चना रोजाना उन पर चिल्लाती थीं और कहती थीं कि तू कभी एक्टर बन ही नहीं सकता। इसमें बहुत स्ट्रगल है। परमीत के मुताबिक, वह पहले बिजनेस कर रहे थे। उन्होंने दो बिजनेस किए, पर दोनों ही डूब गए और तब उन्होंने एक्टर बनने का फैसला किया था।

परमीत सेठी बोले- अर्चना मेरी एक्टिंग के खिलाफ थी
परमीत सेठी बोले, ‘मैंने दो अलग-अलग बिजनेस शुरू करने की कोशिश की, लेकिन मैं दोनों में ही असफल रहा। मेरे पास करने के लिए और कुछ नहीं था। असफलता के बाद, मैं उलझन में था कि क्या करूं। अर्चना मेरे एक्टिंग करियर के खिलाफ थी। उसने कहा कि ऐसा मत करो, यह स्ट्रगल भरा है। मैंने कहा कि अगर मैं एक एक्टर के रूप में असफल हो जाऊंगा, तो मैं खुद इसके लिए जिम्मेदार होऊंगा, लेकिन बिजनेस तो बाहरी कारणों से पिट रहा है। मुझे हमेशा से पता था कि मैं एक्टिंग कर सकता हूं। मैंने अर्चना की ओर देखा और कहा कि यार, मैं कर लूंगा।’

‘मुझ पर रोज चिल्लाती, धज्जियां उड़ाईं, आंखों में आंसू आ जाते’
यह पूछे जाने पर कि क्या अर्चना पूरन सिंह ने कभी उन्हें पहला रोल दिलवाने में मदद की, तो परमीत सेठी बोले, ‘वह सबसे सख्त टीचर है। जब मैं एक्टर बनना चाहता था, तो उसने मेरी जो धज्जियां उड़ाई थीं। वह मुझ पर हर दिन चिल्लाती थी- तू कभी एक्टर बन ही नहीं सकता, तुझे तो मुस्कुराना भी नहीं आता। जब वह मेरी आलोचना करती थी, तो मेरी आंखों में आंसू आ जाते थे। लेकिन मैं जिद्दी था, मैंने खुद पर काम किया। मैं पहले एक अच्छा एक्टर नहीं था, लेकिन आखिरकार मैंने यह हुनर सीख लिया।’

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के लिए अर्चना ने की थी मदद
हालांकि, परमीत सेठी ने बताया कि फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में रोल के लिए अर्चना पूरन सिंह ने तैयारी में उनकी मदद की थी। इस फिल्म में कुलजीत के किरदार के लिए अर्चना ने उन्हें उत्तर में बोली जाने वाली भाषा सिखाई थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...