15.7 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeहेल्थहमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से डॉक्टर बनकर ठगी, आरोपी...

हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से डॉक्टर बनकर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Published on

भोपाल

हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से एक युवक द्वारा डॉक्टर बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, हमीदिया अस्पताल में भर्ती करीब 10 से अधिक मरीजों के परिजनों से जालसाज ने डॉक्टर बनकर संपर्क किया।

आरोपी ने मरीजों की गंभीर स्थिति का हवाला देते हुए बेहतर इलाज और सर्जरी के नाम पर राशि की मांग की। उसने खुद को अस्पताल का डॉक्टर बताकर परिजनों को विश्वास में लिया और इलाज के लिए पैसे ट्रांसफर करने को कहा। परिजनों ने जब अपने मरीज के इलाज की स्थिति के बारे में अस्पताल के डॉक्टरों से जानकारी ली, तो उन्हें ठगी का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनील टंडन के पास शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने तकनीकी जांच के माध्यम से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय जितेंद्र खारके के रूप में हुई है, जो भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Read Also :- भोपाल में राजस्व वसूली पर सख्ती, कमजोर प्रदर्शन करने वालों पर वेतन कटौती

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

भोपाल। कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक उत्सव कार्निवल ‘समन्वय 26’ का भव्य उद्घाटन...

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...