24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeहेल्थजेपी अस्पताल में लगी आग ओपीडी ब्लॉक में धुआं ही धुआं

जेपी अस्पताल में लगी आग ओपीडी ब्लॉक में धुआं ही धुआं

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल स्थित (जेपी अस्पताल) के ओपीडी ब्लॉक में बुधवार दोपहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पहले माले पर स्थित स्टोर रूम से अचानक धुआं उठता देख मरीजों और अस्पताल स्टाफ में हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि कर्मचारियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे ओपीडी ब्लॉक के एक कमरे से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया। एहतियातन अस्पताल प्रशासन ने बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी और मरीजों को दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किया। गार्ड ने ताला तोड़कर बुझाई आग जानकारी के मुताबिक जिस कमरे में आग लगी, वह स्टोर के रूप में उपयोग किया जा रहा था और उस पर ताला लगा हुआ था।

चाबी तत्काल उपलब्ध न होने पर ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने साहस दिखाते हुए ताला तोड़ा और अंदर पहुंचकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पा लिया। प्लास्टिक और सर्जिकल सामान से फैला धुआं स्टोर रूम में रखे प्लास्टिक और सर्जिकल सामान के जलने से घना काला धुआं पूरे परिसर में फैल गया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल वाहन लगभग आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग पर नियंत्रण पाया जा चुका था। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Read Also :- कैफे में विवाद के बाद पुलिस की दबिश फ्लैट में मिला 61 लाख का ‘हवाला’ कैश

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...