14.6 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeहेल्थजिंदगी बचानी है तो बदलो खानपान, बंद करो सुबह की सैर... AIIMS...

जिंदगी बचानी है तो बदलो खानपान, बंद करो सुबह की सैर… AIIMS के डॉक्टर्स ने बताया जहरीली हवा में लड़ने का तरीका

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली में बूंदाबांदी के बाद हवा की गुणवत्ता में भले ही थोड़ा बहुत सुधार आया हो, लेकिन जहरीली हवाओं के साइइ इफेक्ट्स आज भी दिल्लीवालों को तकलीफ दे रहे हैं। दिल्ली एम्स में अनवांटेड मरीजों की संख्या इस समय 20 से 30 फीसदी तक बढ़ गई है। यहां इलाज करा रहे जिन मरीजों को महीने में दोबारा आने के लिए कहा जाता था, वो एक सप्ताह बाद ही आ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण दिल्ली में एयर पलूशन है। डाक्टरों का कहना है कि अभी एयर पलूशन के बीच लोगों को तीन चार बातें ऐसी हैं, जिन पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। सबसे पहला यह की किसी भी कीमत पर अभी सुबह या शाम एक्सरसाइज के लिए घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। व्यायाम का समय चेंज करके मिड डे करना चाहिए। एक्सरसाइज घर के अंदर ही करनी चाहिए। वहीं डाइट पर भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, फ्रूट पर फोकस करना है। हेल्दी डाइट लेने से पलूशन से बचा जा सकता है।

दिल्ली में पलूशन के बीच आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। हर साल राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स में बढ़ोतरी होती जा रही है। ऐसे में सरकार वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए तमाम प्रयास करती है, लेकिन सभी प्रयास विफल ही नजर आती है। इसी क्रम में आज देश के सबसे बड़े एम्स अस्पताल के डॉक्टरों के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एम्स अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों को एम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रदूषण से बचाव को लेकर जरूरी सलाह दी।

पलूशन से लड़ने का तरीका जानिए
कार्यक्रम से पहले एम्स के डॉक्टर विजय हड्डा (एडिशनल प्रोफेसर) और डॉ. करन मदान (एडिशनल प्रोफेसर पर्मनलॉजी) ने मीडिया से बात करते हुए प्रदूषण को लेकर कई अहम जानकारियां दी कि कैसे प्रदूषण से बचाव हो सकता है। बढ़ते प्रदूषण के बीच लोगों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। छोटे बच्चे और वृद्ध लोगों को वायु प्रदूषण से कितना खतरा है, यह सब जानकारियां एम्स के डॉक्टरों ने मीडिया के सामने रखी। एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि हम पर्यावरण में बदलाव तो नहीं कर सकते लेकिन, वायु प्रदूषण से कुछ हद तक खुद को जरूर बचा सकते हैं। जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स अधिक हो वहां जाने से बचा जा सकता है। जहां वायु गुणवत्ता खराब हो वहां व्यायाम बिल्कुल भी ना करें। डॉक्टर ने बताया कि मास्क भी इतना कारगर नहीं होता है, जितना लोग सोंचते हैं। सिर्फ एन 95 मास्क ही बचाव का रास्ता है, लेकिन हर समय उसको पहना नही जा सकता है। खान-पान में हरे पत्तेदार सब्जी का सेवन और फल फ्रूट का सेवन करना बहुत जरूरी है।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

Mulethi ke Fayde: औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Mulethi ke Fayde: मुलेठी (Glycyrrhiza glabra) को आयुर्वेद में एक बहुत ही शक्तिशाली औषधीय...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...