12.6 C
London
Thursday, February 26, 2026
Homeहेल्थभारत में 56.4% बीमारियों का कारण Unhealthy Diet, ICMR ने बताया-रोजाना कितनी...

भारत में 56.4% बीमारियों का कारण Unhealthy Diet, ICMR ने बताया-रोजाना कितनी खानी चाहिए चीनी?

Published on

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में 56.4 प्रतिशत बीमारियों का कारण अनहेल्दी डाइट का सेवन हैं। बढ़ते खतरे को देखते हुए करीब 13 साल के अंतराल के बाद, ICMR के तहत कार्यरत राष्ट्रीय पोषण संस्थान (NIN) ने नए वैज्ञानिक निष्कर्षों, लाइफस्टाइल में बदलाव, बीमारियों, और भोजन की आदतों को ध्यान में रखते हुए भारतीयों के लिए आहार संबंधी दिशा-निर्देशों में संशोधन किया है, और हेल्दी डाइट की सलाह दी है।

ICMR ने बताया-रोजाना कितनी चीनी खानी चाहिए?
NIN के मुताबिक पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेने से हार्ट संबधित बीमारियों, व हाई ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। साथ ही डायबिटीज से भी खुद को दूर रखा जा सकता है। राष्ट्रीय पोषण संस्थान ने सिफारिश की है कि भारत के लोगों को अपनी चीनी की खपत को प्रतिदिन 20-25 ग्राम (लगभग एक चम्मच के बराबर) तक सीमित रखना चाहिए।

भारतीयों को प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने की सलाह
NIN ने भारतीयों को प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने का भी सुझाव दिया है। दावा है कि नियमित रूप से प्रोटीन पाउडर का सेवन करना उचित नहीं है। प्रोटीन पाउडर में अतिरिक्त चीनी, गैर कैलोरी स्वीटनर, और कई कृत्रिम चीजें हो सकती हैं। इसलिए, इसके नियमित सेवन की सलाह नहीं दी जाती है। खास एमिनो एसिड से भरपूर प्रोटीन गैर-संचारी रोगों के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

बीमारियों से बचने के लिए कितना तेल खाना चाहिए?
NIN की तरह FDA भी तेल के कम सेवन की सलाह देता है। FDA का मानना है कि एक इंसान के शरीर को रोजाना औसतन 1½ टेबलस्पून तेल की जरूरत होती है। मतलब इंसान को एक दिन में 20 ग्राम से अधिक तेल का सेवन नहीं करना चाहिए। अत्यधिक तेल के सेवन से दिल से जुड़ी कई बीमारियां का खतरा बढ़ जाता है। इंसान डायबिटीज जैसी बीमारी की चपेट में आ सकता है।

Best Indian Diet Plan में क्या-क्या होना चाहिए?
NIN के मुताबिक हमारे दैनिक आहार में 396 ग्राम छोटे अनाज, 28 ग्राम दालें, 82 ग्राम दूध और दुग्ध उत्पाद, 49 ग्राम सब्जियां और 14 ग्राम तेल/घी शामिल होना चाहिए। अगर हम इस डाइट को फॉलो करते हैं तो बीमारियों से बचा जा सकता है।खानपान में बदलाव समय की मांग है।

Latest articles

राजस्थान में जल संरक्षण को मिली नई गति 25 मई से शुरू होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ का दूसरा चरण — मुख्यमंत्री भजनलाल...

जयपुर मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश को जल आत्मनिर्भर बनाने की...

कोलार क्षेत्र में  खाने को लेकर पत्नी से विवाद लैब संचालक ने घर में लगाई फांसी

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गिरधर अपार्टमेंट में मंगलवार देर रात एक लैब...

भेल  डायरेक्टर रामनाथन ने  जीआईऐ (GIA) के स्टॉल का किया अवलोकन राजधानी की प्रमुख इकाइयों ने पेश की अपनी तकनीक — मुंबई के अंतरराष्ट्रीय...

भोपाल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आईईईएमए (इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन) द्वारा...

भोपाल के साकेत नगर में मिला ‘अंधे कत्ल’ का खुलासा प्रेमिका ही निकली हत्या की मास्टरमाइंड — दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की थी...

भोपाल राजधानी के गोविंदपुरा थाना अंतर्गत साकेत नगर की झाड़ियों में मिले अज्ञात युवक के...

More like this

शुजालपुर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व श्री शरद देशमुख जी का निधन

भोपाल  स्थानीय पं. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग निवासी और क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तित्व भोपाल के जानेमाने...

जंगल में मिला युवक का शव, सिर कुचलकर हत्या

भोपाल राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक क्लब में  शनिवार दोपहर उस समय सनसनी...

आईटी पार्क  में खुले तार की चपेट में आने से बुजुर्ग माली की मौत

भोपाल राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित आईटी पार्क  में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक...