26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यझांसीः चाकू की नोक पर युवक से बैग लूटकर भागे बदमाश, खोला...

झांसीः चाकू की नोक पर युवक से बैग लूटकर भागे बदमाश, खोला तो निकला एक महीने का कुत्ता

Published on

झांसी

उत्तर प्रदेश के झांसी के सीपरी बाजार थाना इलाके में एक युवक से बाइक सवार बदमाशों ने चाकू की नोक पर बैग लूट लिया। चोरों ने बाद में जब बैग खोला तो उनके होश उड़ गए। बैक में एक महीने का पालतू कुत्ता मौजूद था। यह घटना 7 जुलाई को हुई जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका है।

झांसी शहर के उन्नाव गेट बाहर का रहने वाला कुनाल रात ढाई बजे अपने बीमार एक महीने के कुत्ते का इलाज कराने के लिए बाइक से निकला था। कुत्ते को बैग में रखकर जैसे ही वह ग्वालियर रोड पुलिस चौकी के निकट पहुंचा, तभी दो बाइकों पर सवार पांच लोग उसे मिले और चाकू पेट पर लगाकर रुपए और बैग को लूटकर भाग गए। बैग में एक महीने का बीमार कुत्ता था। इस घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालने शुरू किए।

जांच के दौरान पुलिस को वह सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें बदमाश बैग छीनते दिखाई दे रहे हैं। शिकायतकर्ता कुणाल के मुताबिक वह सात जुलाई से लगातार शिकायत कर रहे हैं लेकिन अभी तक कुत्ते का कोई सुराग नहीं मिल सका है। वह बीमार था, इसलिए रात के समय मैं उसे दवाई दिलाने जा रहा था। रात के समय में दो अलग-अलग बाइकों पर आए पांच लोगों ने हमारे साथ मारपीट की और चाकू लगाकर बैग छीन ले गए। हमने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। इससे पहले स्थानीय पुलिस चौकी और थाने को भी शिकायत कर चुके हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...