18.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यLULU Mall में बवाल के बाद अंसल थाने के थानेदार हटाए गए,...

LULU Mall में बवाल के बाद अंसल थाने के थानेदार हटाए गए, पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा बढ़ाए जाने के निर्देश दिए

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजारों करोड़ की लागत से बने लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद से विवाद गहराता जा रहा है। वहीं, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की ओर से लुलु मॉल की सुरक्षा व्यवास्था बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही इलाके की ड्रोन से निगरानी किए जाने की भी बात कही जा रही है। इस बवाल के बीच सुशांत गोल्फ सिटी के थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह गोसाईगंज इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह को सुशांत गोल्फ सिटी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अजय प्रताप सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

शनिवार को लुलु मॉल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मॉल के भीतर से युवकों के हनुमान चालीसा पढ़ने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल हुआ। वायरल हुए वीडियो में दो युवक नोटिस बोर्ड के नीचे फर्श पर बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। हालांकि, वीडियो वायरल होने कुछ देर बाद ही वहां की सिक्योरिटी ने उन दोनों लड़कों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इस दौरान युवकों ने जोर-जोर से जय श्री राम के नारे भी लगाए। दोपहर में ही खुद को हिंदू संगठन से बताने वाले आदित्य मिश्रा और उसके समर्थकों ने मॉल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान मॉल के बाहर पहले से ही पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था थी, जिसके चलते प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, शनिवार को करीब 20 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। शुक्रवार को भी नमाज पढ़ने को लेकर विरोध करने लुलु मॉल पहुंचे 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के बाद से लगातार हिन्दू संगठनों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसको लेकर लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ने बताया कि कोई डिस्टर्ब न करने पाए और न ही ऐसे तत्व मॉल के नजदीक आने पाए, इसके लिए सुरक्षा को और सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर की ओर से ड्रोन से निगरानी के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मॉल की ओर से भी परिसर में जगह-जगह धार्मिक प्रार्थना न करने की अपील करते हुए नोटिस चस्पा की गई है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...