27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यगोवा कांग्रेस में हलचल, 5 विधायकों को भेजा गया चेन्नई, राष्ट्रपति चुनाव...

गोवा कांग्रेस में हलचल, 5 विधायकों को भेजा गया चेन्नई, राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग का खतरा

Published on

पणजी,

गोवा कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों को चेन्नई भेज दिया है. राष्ट्रपति चुनाव से पहले दलबदल के डर से कांग्रेस ने 11 में से 5 विधायकों को शिफ्ट किया है. इनमें विधानसभा में कांग्रेस के डिप्टी नेता संकल्प अमोनकर भी शामिल हैं. इन विधायकों में संकल्प अमोनकर, यूरी अलेमाओ, अल्टोन डी ‘कोस्टा, रूडोल्फ फर्नांडीस और कार्लोस अल्वारेस फरेरा का नाम हैं. सूत्रों की मानें तो ये विधायक शुक्रवार को विधानसभा सत्र की कार्यवाही खत्म होने के तुरंत बाद चेन्नई के लिए रवाना हो गए थे.

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ये सभी विधायक शुक्रवार को सत्र समाप्त होने के बाद सीधे चेन्नई गए. उन्होंने कहा कि वे सोमवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने के लिए सीधे गोवा लौटेंगे. 11 जुलाई से शुरू हुआ गोवा विधानसभा का मानसून सत्र अगले शुक्रवार तक चलेगा.

सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी दल के छह अन्य विधायक, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डेलियालाह लोबो, केदार नाइक, एलेक्सो सिकेरा और राजेश फलदेसाई चेन्नई जाने वालों में शामिल नहीं हैं. संपर्क करने पर माइकल लोबो ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि पांच अन्य विधायकों को चेन्नई क्यों ले जाया गया. पिछले रविवार को कांग्रेस ने माइकल लोबो को विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से हटा दिया था. लोबो और कामत पर पार्टी के खिलाफ साजिश रचने और पार्टी के राज्य विधायी विंग को विभाजित करने के लिए “भाजपा के साथ संबंध बनाने” का आरोप लगाया गया था.

पार्टी ने कहा था कि लोबो और कामत सहित पांच विधायक संपर्क से बाहर हो गए हैं. हालांकि, इन विधायकों ने सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन गोवा विधानसभा की कार्यवाही में भाग लिया और दावा किया कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है और वे पार्टी के साथ हैं. मंगलवार को वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 11 में से 10 विधायक शामिल हुए थे. गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पाटकर ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष कामत और लोबो के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this