18.1 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलद्दाख के नजदीक क्या कर रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शिनजियांग में...

लद्दाख के नजदीक क्या कर रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शिनजियांग में सैनिकों से की मुलाकात

Published on

बीजिंग

लद्दाख सीमा से सटे अशांत शिनजियांग प्रांत की इस सप्ताह असामान्य यात्रा पर गये चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने वहां तैनात सैनिकों एवं अधिकारियों से भेंट की तथा सीमा की सुरक्षा एवं अशांत प्रांत में स्थिति सामान्य बनाने में उनके ‘कथित योगदान’ की तारीफ की। चीनी सेना की शीर्ष कमान सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (सीएमसी) के मुखिया शी ने शिनजियांग प्रांत में तैनात अधिकारियों एवं सैनिकों के प्रतिनिधियों से शुक्रवार को उसकी राजधानी उरूमकी में भेंट की। इस मुलाकात के दौरान शी जिनपिंग के साथ पीएलए की वेस्टर्न थियेटर कमान के शीर्ष अधिकारियों के अलावा रेजिमेंट कमांडर क्वी फबाओ भी मौजूद थे।

जिनपिंग ने चीनी सैनिकों को दी बधाई
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार शी ने प्रांत में तैनात सभी कमांडरों एवं सैनिकों को बधाई दी तथा इस क्षेत्र में उनके ‘शानदार योगदान’ पर मुहर लगायी। वह 12 से 15 जुलाई तक इस प्रांत की यात्रा पर थे, जहां उनकी सरकार पर अल्पसंख्यक मुसलमानों के उत्पीड़न का व्यापक आरोप लगता रहा है।सरकारी मीडिया ‘शिन्हुआ’ द्वारा जारी किये गये फोटो में नजर आ रहा है कि शी के साथ भेंट के दौरान पीएलए की वेस्टर्न थियेटर कमान के शीर्ष अधिकारियों के साथ रेजिमेंट कमांडर क्वी फबाओ भी मौजूद हैं।

वेस्टर्न थियेटर कमांड के पास सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी
वेस्टर्न थियेटर कमान पर भारत एवं चीन के बीच 3488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की निगरानी की जिम्मेदारी है, जबकि क्वी पीएलए का वह रेजीमेंटल कमांडर है, जो पूर्वी लद्दाख के गलवान में जून 2020 में हुई झड़प में घायल हो गया था। बाद में क्वी को ‘सीमा की सुरक्षा के लिए हीरो रेजीमेंट कमांडर’ के खिताब से सम्मानित किया गया था।

चीन ने छिपाया जिनपिंग की यात्रा का डिटेल
वैसे तो राष्ट्रपति के संबोधन का पूरा विवरण जारी नहीं किया गया है, लेकिन सरकारी मीडिया की खबर है कि उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा है कि नये दौर में सेना को मजबूत करने के सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के विचार को लागू करना, नये दौर की सैन्य सामरिक नीति को क्रियान्वित करना तथा शिनजियांग में सामाजिक स्थायित्व एवं दीर्घकालिक स्थायित्व को प्रोत्साहित करने में सक्रिय योगदान करना जरूरी है।

जिनपिंग की सेना से मुलाकात के क्या मायने
सैनिकों के साथ शी की यह मुलाकात इस मायने में महत्वपूर्ण है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की शिनजियांग मिलिट्री कमान मई 2020 में दोनों पक्षों के बीच सैन्य गतिरोध के समय से भारत-चीन सीमा की निगरानी करता है। शिनजियांग में सैनिकों के साथ शी की यह बैठक रविवार को भारत एवं चीन के बीच होने वाली 16 वें दौर की सैन्य वार्ता से पहले हुई है ।

गलवान झड़प के बाद सीमा पर गतिरोध जारी
भारत पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के सभी स्थलों से सैनिकों की शीघ्र वापसी पर जोर दे रहा है और उसका कहना है कि द्विपक्षीय संबंधों में संपूर्ण प्रगति के लिए सीमा पर अमन-चैन पूर्व शर्त है। गलवान घाटी में 15 जून, 2020 को भीषण संघर्ष में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गये थे। यह दोनों पक्षों के बीच सबसे गंभीर सैन्य टकराव था। काफी समय बाद चीन ने माना कि उसके भी चार लोग मारे गये थे।

रविवार को फिर होगी सैन्य स्तर की बातचीत
रविवार को होने वाली अगल दौर की वार्ता में संभावना है कि भारतीय पक्ष डेपसांग बुल्गे और डेमचोक में मुद्दों के समाधान के साथ-साथ टकराव वाले सभी स्थानों से यथाशीघ्र सैनिकों की वापसी पर जोर डालेगा। कई दौर की सैन्य एवं राजनयिक वार्ता के फलस्वरूप दोनों पक्षों ने पैंगोंग झील के उत्तरी एवं दक्षिणी तटों तथा गोगरा इलाके से अपने-अपने सैनिकों को पीछे हटाया था। दोनों पक्षों ने इस संवेदनशील पर्वतीय सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास 50-60 हजार सैनिकों को तैनात कर रखा है।

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...