13.8 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराजनीतिउपराष्ट्रपति चुनाव में कौन होगा BJP का कैंडिडेट? आज लग सकती है...

उपराष्ट्रपति चुनाव में कौन होगा BJP का कैंडिडेट? आज लग सकती है मुहर

Published on

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड की आज शाम 6 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में भगवा पार्टी उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने कैंडिडेट के नाम की घोषणा कर सकती है। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे दिग्गज नेताओं के शिरकत करने की संभावना है।

गौरतलब है कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई यानी सोमवार को वोट डाले जाएंगे। दूसरी ओर उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त उम्मीदवार पर चर्चा के लिए विपक्षी दलों की बैठक 17 जुलाई को होने वाली है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सभी दलों की रविवार को बैठक होगी और इस पर चर्चा होगी कि उपाध्यक्ष पद के लिए उनका संयुक्त उम्मीदवार कौन होगा।

कौन बनेगा उपराष्ट्रपति?
उपराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा की रहा काफी आसान है। भगवा खेमे के पास इस चुनाव के लिए जरूर संख्या से अधिक मत हैं। बीजेपी खेमे से उपराष्ट्रपति पद के लिए मुख्तार अब्बास नकवी, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, आरिफ मोहम्मद खान, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नजमा हेपतुल्ला जैसे नामों की चर्चा है। हालांकि, बीजेपी अक्सर ऐसे पदों पर कैंडिडेट के नाम से सियासी पंडितो को चौंकाती रहती है।

उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 जुलाई है। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। अगले उपाध्यक्ष 11 अगस्त को शपथ लेंगे। अबी तक किसी राजनीतिक दल ने इस पद के लिए अपने उम्मीदवारों का नाम नहीं बताया है।

उपराष्ट्रपति चुनाव 2022
भारत के 13वें उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त 2022 को समाप्त होगा। भारत के संविधान के अनुच्छेद 68 के अनुसार, “उपाध्यक्ष के पद की अवधि की समाप्ति के कारण हुई रिक्ति को भरने के लिए कार्यकाल की समाप्ति से पहले चुनाव पूरा किया जाएगा।”

29 जून को चुनाव आयोग ने घोषणा की कि अगला उपराष्ट्रपति चुनाव 6 अगस्त 2022 को होगा। चुनाव आयोग ने आगे बताया कि वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी। आयोग ने कहा कि नामांकन की आखिरी तारीख 19 जुलाई है। उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जहां संसद के दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) के सांसद अपना वोट देंगे। मतदान गुप्त मतदान द्वारा किया जाता है।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...