24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यघर में घुसकर मां-बेटे को मारी गोली, आरा में डबल मर्डर से...

घर में घुसकर मां-बेटे को मारी गोली, आरा में डबल मर्डर से हड़कंप, वार्ड पार्षद के घर भी फायरिंग

Published on

आरा

बिहार के आरा में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर मां-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात नगर थाना क्षेत्र के रघु टोला मोहल्ले की है। वहीं बेखौफ अपराधियों ने आरा में एक वार्ड पार्षद के घर पर फायरिंग की है। घटना नगर थाना क्षेत्र खेताड़ी मोहल्ले वार्ड नंबर 24 की है।

मां-बेटे के मर्डर से हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, आरा शहर के रघु टोला मोम फैक्ट्री के पास अपराधियों ने घर में घुसकर मां- बेटे को गोली मार दी। वारदात के वक्त दोनों मां-बेटा घर में सो रहे थे। रविवार की सुबह दोनों का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय सुमित्रा देवी और 28 वर्षीय अवधेश के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जमीन विवाद में हत्या का शक
घटना की सूचना मिलते ही एसपी संजय कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा, लेकिन पुलिस घटना के हर पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वार्ड पार्षद के घर फायरिंग
दूसरी वारदात आरा के नगर थाना इलाके में हुई, जब हथियारबंद अपराधियों ने वार्ड-24 के वार्ड पार्षद के घर हमला कर दिया। घर की खिड़की से पिस्टल के जरिए ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गनीमत ये रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। तीन गोली घर के अंदर दरवाजे पर लगी। फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही हेडक्वार्टर डीएसपी, नगर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। जांच की जा रही है।

घटना से इलाके में फैली सनसनी
घटना के बारे में वार्ड पार्षद शमीम अख्तर ने बताया कि वो खाना खाकर लगभग 10:45 बजे सोने की तैयारी कर रहे थे तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही वह अपने खिड़की से नीचे आवाज लगाई तो हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और उसके बाद फरार हो गए। घटना के बाद आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई।

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...