29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यएक साल से सऊदी में फंसे यूपी के युवक की वापसी, जबरन...

एक साल से सऊदी में फंसे यूपी के युवक की वापसी, जबरन कराया जा रहा था काम

Published on

भदोही,

सऊदी अरब में फंसे युवक को वापस लाने के लिए जब ट्विटर पर यूपी पुलिस से गुहार लगाई गई तो मामले में पुलिस की सक्रियता के बाद युवक की सकुशल वतन वापसी हो गई. युवक के घर पहुंचने के बाद परिजन बेहद खुश हैं.दरअसल, भदोही के कोइराना के रहने वाले राकेश उपाध्याय प्लंबर का काम करने सऊदी के जेद्दा शहर गए थे. कई माह पहले उनका एग्रीमेंट पूरा हो गया था, इसके बावजूद कंपी राकेश को वापस नहीं आने दे रही थी.युवक के परिजन ने ट्विटर पर पुलिस से मदद की गुहार लगाई. भदोही एसपी की तत्परता के बाद कंपनी ने युवक को वापस भेज दिया. युवक का आरोप है कि उसका तीन लाख से अधिक बकाया कंपनी ने नहीं दिया.

2021 में पूरा हो गया था कॉन्ट्रैक्ट
कोइराना थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव निवासी 35 वर्षीय राकेश उपाध्याय सऊदी अरब दो साल के अनुबंध पर प्लंबर का काम करने गया था. साल 2019 में कॉन्ट्रैक्ट किया गया था, जो 20 जून 2021 को पूरा हो गया. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि उपाध्याय ने अपने परिजन को फोन पर जानकारी दी थी कि उनका ‘इकामा’ (ग्रीन कार्ड) खत्म होने के बाद उन्हें न तो वेतन दिया गया और न ही उनका पासपोर्ट लौटाया जा रहा है. इसकी वजह से वह फंसकर रह गया है. इसके बाद राकेश के भाई कमलेश ने एसएचओ जय प्रकाश यादव को पूरे मामले की जानकारी दी.

भदोही पुलिस ने घटना के बारे में विदेश मंत्रालय (एमईए) को सूचना दी. इसके जब सऊदी अरब में भारतीय दूतावास को इस बारे में जानकारी दी गई तो फर्म के मालिक को पुलिस की मदद से दूतावास में बुलाया गया. इसके बाद कहा गया कि राकेश उपाध्याय का एक साल का वेतन 4.5 लाख रुपये उन्हें दिया जाए. हालांकि, कंपनी ने बहाना कर वेतन रोक दिया. इसके बाद दूतावास ने फिर हस्तक्षेप किया.

इसके बाद 1 जुलाई और फिर 3 जुलाई को भदोही पुलिस ने भारतीय दूतावास को सूचना दी कि राकेश को कोई राहत नहीं मिली है. इसके बाद राकेश को कंपनी में बुलाया गया, उनका वेतन भुगतान किया गया और दस्तावेज भी सौंप दिए गए. 7 जुलाई को राकेश को वहां से जाने दिया गया. 14 जुलाई की रात राकेश दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए. एसपी ने बताया कि शुक्रवार शाम राकेश अपने गांव लौट आए

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...