17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यठाकरे-शिंदे की मातोश्री में मुलाकात! BJP ने कितने बदले हालात, शिवसेना नेता...

ठाकरे-शिंदे की मातोश्री में मुलाकात! BJP ने कितने बदले हालात, शिवसेना नेता के ट्वीट ने मचाया धमाल

Published on

मुंबई

उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे की मुलाकात को लेकर शिवसेना नेता ने बड़ा दावा किया है। वहीं इसके बाद से ही महाराष्ट्र की राजनीति में नई अटकलें लगाई जाने लगी हैं। इसको लेकर कोई कह रहा है कि यह बीजेपी और शिवसेना का प्रीप्लान गेम था तो कोई इसे अलग ही अंदाज में सियासी दांव करार दे रहा है। फिलहाल महाराष्ट्र की सत्ता के सियासी गलियारे में यह चर्चा आम हो चली है कि क्या बीजेपी और शिवसेना फिर से एक हो जाएंगे। यह सियासी मायने पैदा हो रहे हैं शिवसेना नेता दीपाली सैयद के ट्वीट को लेकर…

उद्धव ने इस्तीफे से पहले की थी बागियों को मनाने की कोशिश
उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा देने से पहले कई बार बागी विधायकों से बातचीत कर उन्हें मनाने की कोशिश की। वहीं शिंदे समेत बागियों का मत था कि वे एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार नहीं चलाएंगे। जिसके बाद शिवसेना के 40 और एकनाथ शिंदे समेत 10 निर्दलीय विधायकों ने अपना दावा अलग पेश किया था और एमवीए की सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा था। वहीं करीब हफ्ते भर चले सियासी ड्रामे के बाद एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

शिवसेना नेता दीपाली सैयद के ट्वीट ने मचाया धमाल
दीपाली सैयद ने एक ट्वीट कर महाराष्ट्र की राजनीति में नया पासा फेंक दिया है। दीपाली सैयद ने अपने ट्वीट में कहा, ‘यह सुनकर बहुत अच्छा लगा है कि अगले दो दिनों में आदरणीय उद्धव साहब और आदरणीय शिंदे साहब शिवसैनिकों की भावनाओं पर चर्चा करने के लिए पहली बार मिलेंगे। साफ है कि शिंदे साहब शिवसैनिकों की तड़प को समझते थे और उद्धव साहब ने परिवार के मुखिया की भूमिका बड़े दिल से निभाई थी। इसमें मध्यस्थता में मदद करने के लिए भाजपा नेताओं को धन्यवाद। एक हॉट स्पॉट इंतज़ार कर रहा होगा।’

क्या बीजेपी निभाएगी मीडिएटर का किरदार ?
दीपाली सैयद के ट्वीट के बाद से माना जा रहा है कि क्या वास्तव में महाराष्ट्र की सियासत में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा या फिर यह महज औपचारिकता ही रह जाएगी। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या अगर शिंदे और उद्धव की मुलाकात होती है तो वास्तव में बीजेपी मीडिएटर की भूमिका में नजर आएगी। दरअसल एक दिन पहले ही दीपाली सैयद ने एक और ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘माननीय आदित्य साहब जल्द ही कैबिनेट में आएं। मातोश्री पर शिवसेना के 50 विधायक पेश हों। आदरणीय उद्धव साहब और आदरणीय शिंदे साहब एक हो जाएं। शिवसेना कोई गुट नहीं हिंदुत्व का गढ़ है। उस पर हमेशा भगवा लहराता रहेगा।’

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...