11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्य20 साल से फरार सपा नेता का हत्‍यारा अरेस्‍ट, राइफल, बम से...

20 साल से फरार सपा नेता का हत्‍यारा अरेस्‍ट, राइफल, बम से हमला करके ली थी जान…

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में समाजवादी पार्टी के नेता शिवसागर सिंह की सनसनीखेज हत्या के मामले में अहम आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी गिरीश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। करीब दो दशक से फरार चल रहे गिरीश को पुलिस ने मध्‍य प्रदेश से अरेस्‍ट किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक बिहार से महाराष्ट्र तक अपना ठिकाना बदलते रहने के बाद आरोपी गिरीश ने अंतत: मध्य प्रदेश के सीहोर में बसने का फैसला किया। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने 15 जुलाई को उसे सीहोर से गिरफ्तार कर लिया।

एसयूवी पर बम हमला किया था
समाजवादी पार्टी के नेता शिवसागर सिंह की हत्या वर्ष 2005 में उनकी एसयूवी पर बम हमला करके की गई थी। इसके बाद गिरीश उत्तर प्रदेश से फरार हो गया। पुलिस उपाधीक्षक (प्रयागराज एसटीएफ) नवेंदु कुमार ने बताया कि गिरीश ने अपना नाम और रूप बदल लिया, ताकि उत्तर प्रदेश की पुलिस से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी।

बदल ली थी पहचान
कुमार ने कहा, ‘गिरीश ने अभी पिछले ही महीने अपनी बदली हुई पहचान के साथ सीहोर में एक नई व्यावसायिक योजना शुरू की थी। गिरीश 27 फरवरी, 2005 को हत्या के मामले में अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से कभी कौशाम्बी नहीं गया था।’’

गिरीश के पिता की हुई थी हत्‍या
अधिकारी ने कहा कि गिरीश के पिता सियालाल मिश्रा की वर्ष 1994 में शिवसागर सिंह के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसने 15 साल की उम्र में हत्या का बदला लेने का प्रण लिया था। सियालाल की हत्या के मामले में प्राथमिकी वर्ष 1999 में दर्ज की गई थी। गिरीश ने सिंह के निजी अंगरक्षक और उनके चचेरे भाई की हत्या कर दी, इन दोनों पर उसके पिता की छाती पर गोली बरसाने का आरोप था।

साल 2005 में जमानत पर रिहा हुआ था
कुमार ने कहा कि इस हत्या के मामले में गिरीश को थोड़े दिन बाद ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि जेल में रहते हुए गिरीश को पता चला कि उसके बड़े भाई और एक चचेरे भाई की एक सड़क हादसे में तब मौत हो गई, जब वे उसके पिता की हत्या के मामले में सुनवाई के लिए प्रयागराज जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरीश वर्ष 2005 में जमानत पर रिहा हुआ और उसने शिवसागर को फिर से निशाना बनाना शुरू कर दिया, जिनका राजनीतिक प्रभाव इस दौरान बहुत बढ़ गया था।

राइफल और बमों से किया था हमला
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 27 फरवरी, 2005 को जब शिवसागर सिंह अपनी कार से अपने सहयोगियों के साथ एक निजी समारोह से लौट रहे थे, तो कौशांबी के सिराथू स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गिरीश और उसके चचेरे भाई रुद्र ने उन पर राइफल और बम से हमला कर दिया।उन्होंने कहा हमले में आई गंभीर चोट के कारण सिंह की मौत हो गई, जिसकी उत्तर प्रदेश में कड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया हुई। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद गिरीश और रुद्र राज्य से भाग गए, लेकिन रुद्र अब भी फरार है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

गिरीश के पिता और शिवसागर सिंह के थे अच्‍छे मित्र
अधिकारी ने बताया कि सियालाल मिश्र और शिवसागर सिंह संपन्न परिवार से थे और उनके बीच अच्छे संबंध थे, इसलिए दोनों ने साझेदारी में एक स्कूल खोलने का फैसला किया, लेकिन स्कूल की कमाई के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

दोनों पक्षों से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी
इसके बाद एक दिन शिवसागर सिंह अपने अंगरक्षक रामलोचन और अन्य के साथ अपने खेत में मौजूद सियालाल के पास पहुंचे। वहां, दोनों में विवाद होने पर रामलोचन ने सियालाल को गोली मार दी। गिरीश अपने पिता को अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों से अब तक पांच लोगों की हत्या हो चुकी है।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...