29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यलुलु मॉल में नमाज पर हंगामे के बाद सीएम योगी की चेतावनी,...

लुलु मॉल में नमाज पर हंगामे के बाद सीएम योगी की चेतावनी, बोले- …बर्दाश्त नहीं होंगे

Published on

लखनऊ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लुलु मॉल में हुई हालिया घटनाओं पर नाराजगी जताई है। सोमवार को प्रदेश भर के पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों संग विडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम ने कहा कि लखनऊ में एक मॉल खुला है जो अपनी व्यवसायिक गतिविधियां चला रहा है। उसको राजनीति का अड्डा नहीं बनाया जाना चाहिए।

योगी ने कहा, ‘अनावश्यक बयानबाजी करना, सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर, जनता का आवागमन बाधित करना स्वीकार्य नहीं है। इसके जरिए सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने का कुत्सित प्रयास हो रहा है। लखनऊ प्रशासन इसे गंभीरता से ले और सख्ती से निपटे।’

‘किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा’
प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्‍ती का निर्देश देते हुए योगी ने कहा, ‘जो बेवजह माहौल खराब कर रहे हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर न बख्शें। किसी को कोई समस्या है तो सूचना एवं शिकायत के लिए तंत्र है, लेकिन किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।’

शुरू से ही विवाद
राजधानी लखनऊ का लुलु मॉल उद्घाटन के पहले से ही चर्चा में आ गया था। इसकी खासियत, तस्वीरें, मालिक का नाम, लुलु का मतलब ये सभी चीजें गूगल पर सर्च की जाने लगीं। 10 जुलाई को उद्घाटन करने खुद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे और मॉल के मालिक यूसुफ अली ने खुद ड्राइव कर उन्हें मॉल घुमाया। लेकिन दो दिन बाद ही मॉल में नमाज पढ़े जाने का वीडियो सामने आया और विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों ने विरोध जताया और आगे हनुमान चालीसा पढ़ने की बातें कही जाने लगीं।

ऐसे खुली सच्‍चाई
पुलिस की जांच में पता चला है कि 12 जुलाई को नमाज पढ़ने वाले पैदल आए थे। सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि नमाज के समय उनकी दिशा भी गलत थी। युवकों ने 17-18 सेकेंड में नमाज पढ़ी जबकि ठीक से नमाज पढ़ी जाए तो करीब 10 मिनट तक लगते हैं। इससे यह बात साफ हो गई कि चर्चा में आए लुलु मॉल से जोड़कर जानबूझकर विवाद पैदा किया गया।

मॉल प्रबंधन की सफाई
लुलु मॉल के क्षेत्रीय निदेशक जयकुमार गंगाधर ने बताया है कि हमारे प्रतिष्ठान में किसी भी व्यक्ति को धार्मिक गतिविधि संचालित करने की छूट नहीं है। इतना ही नहीं, प्रबंधन की ओर से बताया गया कि जिन लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर प्रार्थना और नमाज पढ़ने की कुत्सित चेष्टा की उनके खिलाफ FIR कराकर उचित कार्रवाई की गई है।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...