16.6 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिदादा नियमों की किताब पढ़ाओ इनको... हंगामे पर चढ़ा लोकसभा अध्यक्ष का...

दादा नियमों की किताब पढ़ाओ इनको… हंगामे पर चढ़ा लोकसभा अध्यक्ष का पारा

Published on

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। लगातार नारेबाजी और सदन में तख्तियां लहराने से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नाराज हो गए। उन्होंने विपक्षी सांसदों से मुखातिब होते हुए कहा- आपने सवाल लगाए हैं, लेकिन प्रश्न नहीं पूछना चाहते। आप तख्तियां लेकर आए हैं। उन्होंने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन को संबोधित करते हुए कहा- दादा नियमों की किताब लेकर खड़े हैं और नियमों की किताब आपने पढ़ रखी है। दादा नियम की किताब पढ़ाओ इनको। बिरला ने कहा- नियम 349 के तहत सदन के अंदर तख्तियां लेकर आना उचित नहीं है। यह परंपरा ठीक नहीं है। आपको सदन के अंदर उच्च परंपराओं का पालन करना चाहिए। आप बाहर जाकर किसानों की बात करते हैं, अंदर सदन में किसानों की बात नहीं करते हैं। बाहर जाकर महंगाई की बात करते हैं, अंदर सदन में महंगाई पर चर्चा नहीं करते हैं। मैंने आपको पिछले सत्र में महंगाई पर चर्चा की अनुमति दी थी। आपने चर्चा नहीं की उस पर। यह अब गलत तरीका है।

आप सांसदों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने की इजाजत नहीं मिलने के खिलाफ आम आदमी पार्टी के सांसदों ने भी संसद परिसर में प्रदर्शन किया। संजय सिंह के नेतृत्व में आप के सभी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हल्लाबोल
कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने भी सरकार की नीतियों के खिलाफ संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। राहुल गांधी के साथ विपक्ष के कई सांसद शामिल थे। राहुल ने भी बढ़ती महंगाई, प्राइस राइज के मु्द्दे पर सरकार को घेरा।

संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन
राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया। विपक्षी दलों ने महंगाई, बढ़ती कीमतें और खाने-पीने के जरूरी सामान पर जीएसटी रेट बढ़ाने को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया। खड़गे ने कहा कि हम इसके खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...