11.7 C
London
Sunday, February 22, 2026
Homeराष्ट्रीयसुहागरात पर पति ने की ऐसी हरकत, पत्नी के पैरों तले खिसकी...

सुहागरात पर पति ने की ऐसी हरकत, पत्नी के पैरों तले खिसकी जमीन

Published on

नई दिल्ली,

शादी किसी भी व्यक्ति के जीवन में काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. आज भी कई लोग शादी परिवार वालों की मर्जी से की जाती है. ऐसे में जरूरी है कि शादी के बंधन में बंधने से पहले आपको सामने वाले व्यक्ति के बारे में सभी जरूरी बातें पता हों. हालांकि, अब भारत में भी लव मैरिज का चलन काफी बढ़ गया है और लोग अपने पार्टनर के बारे में शादी से पहले ही सब कुछ पता लगा लेते हैं. इसके बावजूद भी बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें शादी के बाद ही अपने पार्टनर के बारे में चीजें पता चलती हैं.

ऐसे ही एक मामले के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप भी काफी हैरान होंगे. पति की गर्लफ्रेंड की वजह से महिला की शादीशुदा जिंदगी खराब हो गई. महिला का कहना है कि उसका पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहना चाहता है जिसकी वजह से उसके पति का बर्ताव कभी उसके साथ अच्छा नहीं रहा. आइए जानते हैं क्या है मामला-

26 साल की एक महिला ने बताया, ‘शादी की पहली रात पति ने मुझे अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो दिखाई. उसने कहा कि वह सही मायनों में गर्लफ्रेंड को ही अपनी पत्नी मानता है. गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप के चलते वह मेरे साथ काफी ज्यादा दुर्व्यवहार करता है.’

महिला ने बताया, ‘तीन साल पहले मेरी अरेंज मैरिज हुई थी. शादी की पहली रात मेरे पति ने मुझे एक लड़की की फोटो दिखाई जिसे वह अपनी गर्लफ्रेंड बता रहा था. इस कारण हम दोनों के बीच काफी ज्यादा लड़ाई हुई और मेरे पति ने मुझे काफी मारा भी.’ महिला ने बताया, ‘मेरी रोने की आवाज सुनकर मेरा देवर आया और उसने मुझे मेरे पति से बचाया.’

महिला ने कहा, ‘शादी के कुछ दिन बाद जब मैं अपने मायके आई तो मेरे ससुराल वालों ने मुझे वापस आने के लिए मना कर दिया. इसी बीच मेरे सुसराल में एक दुर्घटना हुई. मेरे पति के भाई की मौत हो गई थी. ‘

महिला ने कहा, ‘मुझे जब अपने पति के भाई की मौत का पता चला तो मैं अपने ससुराल गई. ससुराल जाने के बाद मेरी और मेरे पति के बीच उसकी गर्लफ्रेंड को लेकर फिर से काफी लड़ाई हुई और मैं अपने घर वापस आ गई. इसके कुछ ही दिनों के बाद नशे की हालत में मेरा पति मेरे घर आया और वहां उसने काफी ज्यादा हंगामा किया. इसके चलते हमें पुलिस को बुलाना पड़ा.’

पुलिस ने दोनों के बीच सेटलमेंट किया और दोनों फिर से एक साथ रहने लगे. महिला ने बताया, ‘हम दोनों के रिश्ते में कोई सुधार नहीं आया. रोजाना हमारे बीच झगड़े हुआ करते थे. जिससे तंग आकर मैं अपने घर वापस आ गई और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की.’

अरेंज मैरिज से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान
इस मामले को देखते हुए जरूरी है कि आपको शादी से पहले होने वाले पति के बारे में कुछ चीजों का पता हो, ताकि बाद में किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें-

झूठ बोलना- शादी से पहले यह जानना काफी जरूरी होता है कि आपका पार्टनर कहीं आपसे झूठ तो नहीं बोल रहा है. अरेंज मैरिज में अक्सर लोग अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में सामने वाले व्यक्ति से बाते छुपाकर रखते हैं. इससे शादी के बाद आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में शादी से पहले इस बारे में जानना काफी जरूरी है. अगर आपका पार्टनर आपसे बहुत झूठ बोलता है तो आप समय रहते ही दूरी बना लें.

हर बात में अपनी चलाना- कई बार लोगों की आदत होती है कि वह हर बात में अपने पक्ष को ऊपर रखते हैं और सामने वाले की बात कितनी भी सही क्यों ना हो, उसे सुनना पसंद नहीं करते हैं या अहमियत नहीं देते. अगर आपका पार्टनर भी ऐसा ही करता है तो आपको आगे शादीशुदा जिंदगी में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए समय पर दूरी बनाना ही सही है.

दिखावा करना- कई बार लोग अपनी चीजों को लेकर काफी ज्यादा दिखावा करते हैं. अगर आपका पार्टनर भी अपनी चीजों को लेकर काफी दिखावा करता है तो अच्छे रहेगा कि आप उससे दूर ही रहें.

इग्नोर करना- बहुत से लोगों की आदत होती है कि जब उन्हें किसी को इग्नोर करना होता है तो वह कोई ना कोई काम का बहाना बना लेते हैं. या अगर बात भी करते हैं तो काफी फॉर्मल तरीके से करते हैं. अगर आपका पार्टनर भी ऐसा ही कर रहा है तो इसका मतलब है कि वह आपके साथ खुश नहीं है. ऐसे में जरूरी है कि आप उनसे दूरी बना लें क्योंकि शादी के बाद आपको वो खुशी नहीं मिल पाएगी जिसके बारे में आप सोच रही हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

एक करोड़ 45 लाख की लागत से संवरेगा मालीखेड़ी विसर्जन घाट — राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया करीब 2 करोड़ के विकास कार्यों का...

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शनिवार को...

अयोध्या नगर में तलवार से महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाला निलंबित नायब तहसीलदार और ड्राइवर गिरफ्तार

भोपाल अयोध्या नगर पुलिस ने दो महिलाओं पर तलवार से हमला कर उन्हें घायल करने...

जंगल में मिला युवक का शव, सिर कुचलकर हत्या

भोपाल राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक क्लब में  शनिवार दोपहर उस समय सनसनी...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...