9.4 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeराज्यनूपुर शर्मा का वीडियो देख रहे युवक को चाकू से 6 बार...

नूपुर शर्मा का वीडियो देख रहे युवक को चाकू से 6 बार गोदा, ICU में भर्ती, 2 गिरफ्तार

Published on

सीतामढ़ी

राजस्थान के उदयुपर जैसा मामला अब बिहार के सीतामढ़ी में सामने आया है. यहां एक युवक पर नूपुर शर्मा का वीडियो देखने पर जानलेवा हमला किया गया है. हमले में घायल युवक की हालत गंभीर होने के चलते उसे दरभंगा रेफर कर दिया गया. वह डीएमसीएच अस्पताल के ICU वार्ट में भर्ती है. इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, 2 आरोपी फरार हैं. पुलिस इसे आपसी विवाद की घटना बता रही है, जिसके बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं.

हमले में घायल युवक अंकित झा नानपुर के बहेरा गांव का रहने वाला है. अंकित के पिता मनोज झा के मुताबिक उनका बेटा पान की दुकान पर पान खाने गया था. इस दौरान वह मोबाइल पर नूपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था. तभी वहां, मोहम्मद बिलाल अपने तीन साथियों के साथ आया. वह अंकित के नूपुर का वीडियो देखने पर गुस्सा हो गया.

चेहरे पर उड़ाया सिगरेट का धुआं
आरोपी ने अंकित के चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाना शुरू कर दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर उन्होंने अंकित की दाहिनी कमर के पास चाकू से हमला कर दिया. अंकित के शरीर पर चाकू के छह वार किए गए हैं. मनोज ने बताया कि यही बात उन्होंने पुलिस को बताई थी. ठीक यही बयान दरभंगा में इलाज के दौरान अंकित ने भी दिया है. हालांकि, पुलिस ने एफआईआर में नूपुर शर्मा का नाम हटा दिया है. अंकित के पिता ने हमलावरों की गिरफ्तारी के अलावा सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने पांच को बनाया आरोपी
पुलिस ने मामले में नानपुर गांव के गौरा निवासी मों बिलाल और मो. निहाल सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया है. वारदात के बाद का एक विडियो सोशल भी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों की भीड़ के बीच जख्मी युवक नजर आ रहा है. वहां खड़े लोग चाकू मारे जाने की बात कह रहे हैं. साथ ही एक युवक बाइक लेकर निकलने की कोशिश करता दिख रहा है, जिसे वहां मौजूद लोगों ने बल पूर्वक रोक रखा है.

पुलिस की थ्योरी, दोस्तों के बीच विवाद
इस ममले में पुलिस की अलग ही थ्योरी है. पुपरी डीएसपी विनोद कुमार के मुताबिक पान दुकान पर दो दोस्त पान खा रहे थे, तभी दोनों के बीच विवाद हो गया. पान की दुकान पर भांग भी बेची जा रही थी. इसी बीच चाकूबाजी शुरू हो गई. मामले में नूपुर शर्मा के कनेक्शन से साफ इनकार करते हुए डीएसपी ने कहा कि यह दो दोस्तों के बीच हुई वारदात है. जख्मी युवक खतरे से बाहर है.

परिजनों ने पुलिस पर लगाया FIR से नूपुर एंगल हटाने का आरोप
मनोज झा ने आरोप लगाया कि FIR में नूपुर शर्मा का नाम नहीं डालें, ये पुलिस की ओर से कहा गया। हमें उनका नाम हटाने के लिए कहा गया। उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। इस बीच सीतामढ़ी हमले में घायल अंकित झा ने कहा कि उस पर 6 बार चाकू से वार किया गया। पीछे से उस पर ये हमला किया गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...