24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeUncategorizedपंजाबी लिरिसिस्ट जानी जोहान की कार का एक्सिडेंट, आनन-फानन में पहुंचाया गया...

पंजाबी लिरिसिस्ट जानी जोहान की कार का एक्सिडेंट, आनन-फानन में पहुंचाया गया अस्पताल

Published on

पंजाबी गीतकार और संगीतकार जानी जोहान की कार का एक्सिडेंट हो गया है। इनके साथ और दो लोग आज शाम मोहाली सेक्टर 88 के पास ट्रैफिक लाइट पर एसयूवी से जा रहे थे, ये तीनों एक दूसरी कार से टकरा जाने से घायल हो गए। दोनों गाड़ियों के पलटने से पहले दो लोग गिरे और फिर सभी को चोटें आईं। पुलिस ने कहा है कि जाहिर तौर पर दोनों गाड़ियां चौराहे पर नहीं रुकीं और आपस में टकरा गईं। गिद्दड़बाहा के 33 साल के फेमस म्यूजिशियन और दो लोगों को फिलहाल मोहाली के एक अस्पताल में ले जाया गया, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।

सोहाना एसएचओ गुरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस के पहुंचने से पहले दुर्घटना पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये सब कैसे हुआ। अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। जानी, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम हैं, जिन्होंने ‘नाह’, ‘क्या बात अय’, ‘पछताओगे’, ‘फिलहाल’, ‘तितलियां’, ‘बारिश की जाए’ और ‘फिलहाल 2 मोहब्बत’ जैसे गानों को लिखा है।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...