18.5 C
London
Wednesday, July 2, 2025
Homeभोपाल'सोनम गुप्ता बेवफा है'! बुजुर्ग सास ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, घर...

‘सोनम गुप्ता बेवफा है’! बुजुर्ग सास ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, घर और बैंक खाते पर किया कब्जा

Published on

उज्जैन

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 81 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि उनके गोद लिए बेटे की पत्नी सोनम गुप्ता ने उनके बैंक खाते और घर पर कब्जा कर लिया है। मंगलवार को सास अपनी बहू की शिकायत लेकर जन सुनवाई के लिए कलेक्टर के पास पहुंची, तब इस मामले का खुलासा हुआ।

उज्जैन के बहादुरगंज क्षेत्र में रहने वाली 81 वर्षीय वृद्ध महिला प्रमिला गुप्ता मंगलवार को जनसुनवाई में अपनी शिकायत रखी। वृद्ध महिला ने अपने दिवंगत बेटे शशांक गुप्ता की पत्नी सोनम गुप्ता पर उनकी संपत्ति और जमा पूंजी हड़पने का गंभीर आरोप लगाया।

प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुईं बुजुर्ग महिला
प्रमिला गुप्ता की शादी सन् 1972 में आगरा के सुभाष चंद्र गुप्ता के साथ हुई थी। दो-तीन दिन बाद ही पति ने प्रमिला गुप्ता से दहेज की मांग की जिसके बाद वे अपने पति का घर छोड़कर उज्जैन आ गई थीं। यहां वे कई वर्षों तक जीवाजीगंज हायर सेकेंडरी स्कूल में लेक्चरर के पद पर सेवारत रहीं। फिर तराना के कचनारिया स्थित शासकीय स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर रहीं और वहीं से रिटायर हुईं।

गोद लिए बेटे की 2012 में हो गई मौत
प्रमिला की अपनी कोई संतान नहीं थी। उन्होंने एक बेटे को गोद लिया था जिसका नाम शशांक गुप्ता था। शशांक ने बहादुरगंज में रहने वाली सोनम गुप्ता से लव मैरिज की। 2012 में बीमारी की वजह से शशांक की मौत हो गई। सोनम और शशांक का एक बेटा भी है जिसका नाम अथर्व है।

2021 से बहू ने शुरू की धोखाधड़ी
शशांक की मौत के बाद सोनम अपनी सास प्रमिला के साथ ही रहती थी, लेकिन 2021 से सोनम ने प्रमिला के साथ धोखाधड़ी शुरू कर दी। उसने प्रमिला के बैंक अकाउंट से नगदी उनके लॉकर से कई तोला सोना और उनकी बैंक एफडी निकालना शुरू कर दिया। प्रमिला के मुताबिक लगभग 30 से 40 लाख रुपये नगद और करीब 30 तोला सोना उनके घर से गायब है। उनके चार मकानों पर भी बहू सोनम और उसके परिवार ने कब्जा कर लिया है।

नौकरी लगने का बहाना कर की दूसरी शादी
प्रमिला ने इसकी शिकायत सेंट्रल कोतवाली थाने में की थी। लगभग एक साल पहले सोनम महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी लगने की बात कहकर सीहोर चली गई। कुछ समय बाद प्रमिला को पता चला कि सोनम ने नीरज सिंह नाम के नेवी में पदस्थ व्यक्ति से शादी कर ली थी। अब प्रमिला अपनी संपत्ति और अपनी जमा पूंजी की मांग करने कलेक्टर के पास पहुंची हैं।

Latest articles

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

भोपालबैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष,बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल...

भेल में प्रशासनिक फेरबदल 

भेलभेल भोपाल यूनिट में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है l विभागों में फेरबदल...

Fatty Liver Causes: फैटी लीवर से बचना है तो इन चीज़ों से करें परहेज़ हकीम सुलेमान ख़ान के ख़ास नुस्ख़े

Fatty Liver Causes: लिवर की बीमारियों के पीछे सबसे बड़ा कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल...

More like this

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

भोपालबैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष,बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल...

भारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर किया वृक्षारोपण

भोपालभारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर किया वृक्षारोपण,भारतीय स्टेट बैंक शाहपुरा शाखा ने...

Kachra Cafe Bhopal:भोपाल में खुलेंगे तीन कचरा कैफ़े कूड़ा लाओ नाश्ता-खाना ले जाओ

Kachra Cafe Bhopal: भोपाल वासियों को जल्द ही अपने घरेलू कचरे को बेचने और...