21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यकानपुर में बकाया पैसे मांगने पर ठेकेदार को जिंदा जलाया, मरने से...

कानपुर में बकाया पैसे मांगने पर ठेकेदार को जिंदा जलाया, मरने से पहले दिया बयान- बिल्डर पर आरोप

Published on

कानपुर

कानपुर में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चकेरी इलाके में शैलेंद्र श्रीवास्तव नाम के एक बिल्डर पर ठेकेदार राजेंद्र पाल को पेट्रोल डालकर जिंदा जला देने का बेहद संगीन आरोप लगा है। घटना में ठेकेदार राजेंद्र की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला
बताया गया कि कानपुर के चकेरी इलाके में बुधवार को शैलेंद्र श्रीवास्तव के यहां काम करने वाले ठेकेदार राजेंद्र पाल ने 18 लाख रुपए का अपना बकाया पेमेंट मांगा था। इससे बिल्डर इतना नाराज हो गया कि उसने ठेकेदार पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। बाद में ठेकेदार की अस्पताल में मौत हो गई।

मृतक के बेटे अरविंद ने बताया कि उसके पिता राजेंद्र पाल शटरिंग का काम करते थे, बिल्डर श्याम श्रीवास्तव पर 18 लाख रुपए बकाया था। बेटे ने बताया कि जब भी पिता बकाया रुपयों की बात करता तो बिल्डर धमकी देने लगता था। बेटे ने बताया कि इसकी शिकायत उसके पिता ने पुलिस से भी की थी। अरविंद ने बताया कि इस मामले की जानकारी उसके पिता ने डीसीपी को लिखित एप्लीकेशन लिखकर भी दी थी लेकिन पुलिस ने बिल्डर के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की। मृतक ठेकेदार के बेट अरविंद ने बताया कि बकाया रुपयों को लेकर उसके पिता पिछले एक साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे पर किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मृतक के बेटे अरविंदने बताया कि आज बिल्डर ने उसके पिता राजेंद्र को अपने ऑफिस बुलाकर पहले पीटा और बाद में पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जला दिया। अरविंद खुद आर्मी में सर्विस करता है, अरविंद का कहना है कि पिता के साथ पुलिस की ऐसी लापरवाही ने उसे अंदर तक झकझोर कर रख दिया है।

मामले पर एसीपी मृगांक शेखर ने कहा कि बिल्डर ने पैसा मांगने पर ठेकेदार को जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। एसीपी मृगांक ने कहा कि पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा इसके अलावा हम इस मामले में पुलिस की ढिलाई की जो बात कही जा रही है उसकी भी जांच कर रहे हैं।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...