12.9 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली एलजी ने रिजेक्ट की सिंगापुर दौरे की फाइल, सीएम केजरीवाल बोले-...

दिल्ली एलजी ने रिजेक्ट की सिंगापुर दौरे की फाइल, सीएम केजरीवाल बोले- वो जरूर जाएंगे

Published on

नई दिल्ली

मानव जीवन को संविधान की तीन सूचियों में वर्णित विषयों में विभाजित नहीं किया जा सकता… दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिंगापुर दौरे की फाइल रिजेक्ट होने के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी है। आज ही दिल्ली के एलजी वीके सक्सेसा ने कई बातों को पॉइंट करते हुए फाइल वापस भेज दी थी। जिसके बाद सीएम केजरीवाल ने का है कि यह बड़े गर्व की बात है कि दिल्ली के शासन मॉडल खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में किए गए कार्यों की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है और इसे मान्यता भी मिल रही है।

सीएम केजरीवाल सिंगापुर जाने पर अड़े
एलजी को लिखे अपने पत्र में केजरीवाल ने कहा कि वर्ल्ड सिटीज समिट सिर्फ मेयर का सम्मेलन नहीं है। यह महापौरों, शहर के नेताओं, ज्ञान विशेषज्ञों आदि का सम्मेलन है और सिंगापुर सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने के लिए चुना है। केजरीवाल ने कहा है कि सिंगापुर सरकार ने मुझे पूरी दुनिया के शहरी नेताओं के सामने दिल्ली मॉडल पेश करने के लिए आमंत्रित किया है। यह हर देशभक्त भारतीय के लिए बहुत गर्व की बात है। हम सभी को इसे मनाना चाहिए और इस यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करनी चाहिए।

ऐसा हुआ तो पीएम कैसे जाएंगे- केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हमारे देश में प्रत्येक संवैधानिक प्राधिकरण का दौरा इस आधार पर तय किया जाता है कि उस प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में कौन से विषय आते हैं, तो यह एक अजीब स्थिति और एक व्यावहारिक गतिरोध पैदा करेगा। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो प्रधानमंत्री कहीं नहीं जा सकेंगे क्योंकि वो अपने अधिकांश दौरों पर उन विषयों पर भी चर्चा करते हैं जो राज्य सूची में आते हैं और उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं। तब कोई भी मुख्यमंत्री कभी भी कहीं भी यात्रा नहीं कर पाएगा।

दिल्ली एलजी ने रद्द की फाइल
इसके अलावा डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी सरकार पर हमला किया है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल को इसमें शामिल होने के लिए न्योता मिला था, जिसके बाद सीएम ने न्योता के लिए हामी भरते हुए अपनी फाइल एलजी ऑफिस भेजी थी। यही नहीं आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने संसद की ऊपरी सदन के सामने भी ये मामला उठाया था। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने ‘आठवें विश्व शहर शिखर सम्मेलन और डब्ल्यूसीएस मेयर्स फोरम’ में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री रविंद केजरीवाल की सिंगापुर की विदेश यात्रा के संबंध में प्रस्ताव वापस कर दिया है। इसके साथ ही एलजी ने उन्हें इस सम्मेलन में शामिल नहीं होने की सलाह दी है। उनकी ओर से कहा गया है कि पहली नजर में ये ऐसा लगता है जैसे ये महापौरों का सम्मेलन है। ये सम्मेलन मुख्यमंत्री की उपस्थिति के अनुरूप नहीं है।

एलजी ने कहा, ये आपके दायरे में नहीं
एलजी ने बताया कि मंच की प्रकृति और अन्य उपस्थित लोगों के प्रोफाइल का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने के साथ-साथ सम्मेलन पर क्या विचार-विमर्श किया जा रहा है, इन सब बातों को देखा गया है। उन्होंने कहा है कि ये कार्यक्रम मेयरों के लिए हैं न की सीएम के स्तर का है। सूत्रों ने कहा कि एलजी ने इस तथ्य को रेखांकित किया है कि सम्मेलन के विषय से संबंधित मुद्दों पर जीएनसीटीडी का विशेष अधिकार नहीं है और इसलिए मुख्यमंत्री के लिए इसमें शामिल होना अनुचित होगा।

Latest articles

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...