6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालखाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध व्यापार में पकड़ा गया सरकारी चावल

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध व्यापार में पकड़ा गया सरकारी चावल

Published on

भोपाल।
राजधानी भोपाल में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आटा चक्की से 20 क्विंटल सरकारी चावल जब्त किया है। यह चावल अवैध रूप से खरीदी-बिक्री के लिए रखा गया था। शिकायत मिलने के बाद विभागीय टीम ने जांच कर यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार महामाई का बाग क्षेत्र स्थित जुगल आटा चक्की में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित होने वाले फोर्टीफाइड सरकारी चावल की अवैध खरीद-फरोख्त की जा रही थी। चक्की का संचालन शिवम साहू, पिता जुगल किशोर साहू द्वारा किया जा रहा था।

Read Also: नववर्ष मिलन समारोह 2026 में सांस्कृतिक और प्रतिभा सम्मान का आयोजन—उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद में नवीन कार्यकारिणी का गठन

प्राप्त शिकायत के आधार पर जब मौके पर जांच की गई तो प्रतिष्ठान में 50 बोरियों में भरा 20 क्विंटल चावल पाया गया। दस्तावेज मांगे जाने पर संचालक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में स्पष्ट हुआ कि यह चावल सरकारी वितरण प्रणाली का है, जिसे अवैध रूप से संग्रहित कर व्यापार किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए 20 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल को शासकीय वेयरहाउस, करोंद में सुपुर्द कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के निर्देशन में की गई। खाद्य विभाग द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...