18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालमप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

Published on

भोपाल

मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो गई है, जबकि कुछ स्थानों पर अब भी गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। सोमवार को ग्वालियर में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर साप्ताहिक अवकाश के दिन भी गैस सिलेंडर की सप्लाई जारी रही। गैस एजेंसी संचालकों के मुताबिक बुकिंग से जुड़ी करीब 40 प्रतिशत समस्या कम हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल में स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हो पाई है। टीटी नगर स्थित दशहरा मैदान में सोमवार सुबह गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पहुंचा। सिलेंडर वितरण के बाद भी करीब 50 से अधिक लोग खाली हाथ रह गए, जिससे नाराज लोगों ने हंगामा कर दिया और एजेंसी कर्मचारियों से बहस भी हुई।
प्रदेश के अन्य शहरों में भी सिलेंडर को लेकर परेशानी देखी जा रही है। हरदा में गैस एजेंसियों पर सुबह से ही सिलेंडर भरवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। कांग्रेस का प्रदर्शन, नाले की गैस से चाय बनाने की कोशिश भोपाल में गैस संकट को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाले में पाइप लगाकर निकलने वाली गैस से चाय बनाने की कोशिश की।

प्रदर्शन स्थल पर लगाए गए पोस्टर में लिखा था— “कृपया मोदी जी की सलाह मानें, रसोई गैस के पीछे न भागें, गंदे नाले की गैस का उपयोग करें।” मंदसौर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठेले पर गैस सिलेंडर रखकर रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भोपाल में कालाबाजारी पर कार्रवाई, 26 सिलेंडर जब्त इस बीच भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार गांधीनगर क्षेत्र में एक घर पर छापा मारकर 15 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अलावा एक भोजनालय सहित पांच स्थानों से कुल 26 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। शादियों और आयोजनों पर भी असर एलपीजी की कमी का असर शादियों और बड़े आयोजनों पर भी दिखाई दे रहा है। भोपाल के ईटखेड़ी स्थित एक मैरिज गार्डन में रविवार को फूलमाली समाज की शादी में गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण मेन्यू बदलना पड़ा। भोजन लकड़ी की भट्ठी पर तैयार कर मेहमानों को दाल-बाफले परोसे गए। होटल-रेस्टोरेंट में वैकल्पिक व्यवस्था गैस की कमी के कारण प्रदेश के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह इंडक्शन, इलेक्ट्रिक कुकर और डीजल भट्ठियों का उपयोग कर भोजन तैयार किया जा रहा है। होटल एसोसिएशन का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू होना होटल उद्योग के लिए बड़ी राहत है।

Read Also :- बीएचईएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ: सुरक्षित उत्पादन ही संस्थान की असली शक्ति — ईडी

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...