18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeजनसम्पर्कग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Published on

भोपाल

मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और अन्य समकक्ष पदों के लिए ग्रुप-5 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न शासकीय मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों और विभागीय संस्थानों में कुल 373 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 30 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 4 अप्रैल निर्धारित की गई है। इस भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 15 अप्रैल 2026 से आयोजित होगी। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन कर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

ग्रुप-5 भर्ती के तहत स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब अटेंडेंट, डेंटल टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, डायलिसिस टेक्नीशियन, निश्चेतना टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन और टेक्निकल असिस्टेंट जैसे कई पैरामेडिकल पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 25 अंक सामान्य विषयों और 75 अंक संबंधित तकनीकी विषयों से जुड़े होंगे। अलग-अलग शिफ्ट में प्रश्नपत्र के कठिनाई स्तर को संतुलित करने के लिए नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। अधिकांश पदों के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय होना अनिवार्य है, साथ ही संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा भी आवश्यक होगा। इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में तकनीकी और सहायक स्टाफ की कमी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

Read Also :- एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ते साइबर ठगी के मामलों...