18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeजनसम्पर्कमप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए पेंशन भुगतान की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। नई व्यवस्था के तहत अब सरकारी कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद किसी भी बैंक में अपने खाते में सीधे पेंशन प्राप्त कर सकेंगे। राज्य सरकार ने पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक  को एकमात्र एग्रीगेटर बैंक नियुक्त किया है। यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में लागू होगी। सरकार के अनुसार वर्तमान पेंशन प्रणाली में कई तकनीकी और प्रशासनिक समस्याएं हैं, जिनकी वजह से पेंशन भुगतान में देरी, बैंक बदलने की मजबूरी और महंगाई भत्ते या वेतनमान संशोधन के बाद पेंशन अपडेट होने में लंबा समय लग जाता है। इसके अलावा पेंशन भुगतान आदेश  के हस्तांतरण और वेतनमान निर्धारण में त्रुटियों के कारण भी पेंशनर्स को परेशानी उठानी पड़ती है।

पेंशनर्स संगठनों ने कई बार जिला पेंशन कार्यालयों में अनावश्यक आपत्तियां लगाकर काम में देरी और भ्रष्टाचार की शिकायत भी की है। नई व्यवस्था के तहत पेंशन वितरण की पूरी प्रक्रिया को केंद्रीकृत किया जाएगा। राज्य सरकार पेंशन की पूरी राशि सीधे SBI को हस्तांतरित करेगी और SBI नोडल एजेंसी के रूप में प्रदेश के सभी पेंशनभोगियों के खातों में पेंशन की राशि जमा करेगा, चाहे उनका खाता किसी भी बैंक में क्यों न हो। इसके साथ ही प्रदेश के जिला पेंशन कार्यालयों को बंद करने का फैसला भी लिया गया है और पेंशन निर्धारण की प्रक्रिया भोपाल स्थित मुख्यालय से संचालित की जाएगी, जबकि संभागीय कार्यालय पहले की तरह काम करते रहेंगे। नई व्यवस्था को लागू करने के लिए SBI ने तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान में प्रदेश में करीब 4 लाख 46 हजार पेंशनभोगी हैं और इस वर्ष लगभग 22 हजार कर्मचारी सेवानिवृत्त होंगे। इसके तहत अन्य बैंकों से करीब 2 लाख से अधिक PPO वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसे पूरा होने में करीब तीन से चार महीने लगने का अनुमान है। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से पेंशन भुगतान की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम बनेगी तथा स्थानीय स्तर पर होने वाले भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।

Read Also :- उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीएचईएल भोपाल में 22 और 29 मार्च को रहेगा कार्य दिवस

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...