24.6 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeग्लैमरराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर द्रौपदी मुर्मू को फिल्म सितारों ने दी बधाई,...

राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर द्रौपदी मुर्मू को फिल्म सितारों ने दी बधाई, चिंरजीवी ने कही ये बात

Published on

देश को 15वां राष्ट्रपति मिल गया। यशवंत सिन्हा को हराकर एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गई हैं। द्रौपदी मुर्मू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूरा देश बधाई दे रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी। साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी, तमन्ना भाटिया, एक्टर अनुपम खेर से लेकर अशोक पंडित व मनोज मुंतशिर ने खास पोस्ट शेयर किए। पढ़िए देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत पर बॉलीवुड स्टार्स ने क्या क्या कहा।

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही ट्विटर पर पोस्ट किया और द्रौपदी मुर्मू की खास बधाई दी। उन्होंने लिखा, ये वाकई एतिहासिक पल है भारत के लिए। देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति चुनने के लिए मैम द्रौपदी को बहुत बहुत बधाई।

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी पोस्ट किया और लिखा, बधाई हो द्रौपदी मुर्मू – भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति। सशक्त महिलाएं, राष्ट्र को सशक्त बनाएं।

हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने ट्विटर पर लिखा, एक बार फिर हमने सिद्ध कर दिया कि हम स्त्री को पुरुष के बराबर नहीं, उस से बेहतर मानते हैं। ये किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, सनातन संस्कृति की विजय है। देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें । #DroupadiMurmu

द्रौपदी मुर्मू पर किए गए अपने हालिया ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अनुपम खेर ने कहा, पिछले कुछ दिनो से एक वाक्य मेरे मन में बार बार गूंज रहा है। आज सोचा लिख ही दूं! “मैं भारत का नागरिक विनम्रता पूर्वक #DraupadiMurmu जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूं” जय हिंद!

राष्ट्रपति चुनाव पर भारतीय फिल्ममेकर और प्रड्यूसर अशोक पंडित लगातार ट्वीट करते नजर आए। उन्होंने Draupadi Murmu के राष्ट्रपति चुनाव की जीत के साथ साथ यशवंत सिन्हा पर भी निशाना साधा।

Latest articles

लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भेल भोपाललापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण...

MP Guest Teachers Bharti:मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर्स की बंपर भर्ती 70 हज़ार पदों पर ऑनलाइन आवेदन 30 जून से शुरू

MP Guest Teachers Bharti: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया...

More like this